फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   security of tourist depand on god

भगवान भरोसे सैलानियों की सुरक्षा

Tue, 29 Dec 2015 02:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Tue, 29 Dec 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन
security of tourist depand on god

लक्ष्मणझूला और स्वर्गाश्रम क्षेत्र में गहरे गंगा तटों पर डुबकी लगाने वाले सैलानियों की सुरक्षा भगवान भरोसे है। पर्यटक क्षेत्र में गंगा लाइन मार्ग के समीप अत्यधिक गहरे और प्रतिबंधित गंगा तटों पर जोखिम उठाकर डुबकी लगा रहे हैं। इन्हें रोकने के लिए थाना लक्ष्मणझूला ने जल पुलिस का एक भी जवान तैनात नहीं किया है।

विज्ञापन


हैरत की बात है कि जल पुलिस तटों पर ड्यूटी की बजाए इन दिनों जीआईसी के समीप आम बागीचे में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में छक्का और चौका लगाने में मशगूल है। पुलिस की संवेदनशील गंगा तटों के प्रति इसी तरह की अनदेखी के कारण इस क्षेत्र में गहरे तटों पर कई हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन


तीर्थाटन और पर्यटन स्थल होने के कारण लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम क्षेत्र में रोजाना हजारों पर्यटक उमड़ते हैं। ये लोग नहाने के लिए अक्सर प्रतिबंधित तटों की ओर रुख करते हैं। पुलिस ने गहरे तटों पर पहले हुए हादसों के बाद यहां औपचारिक रूप से प्रतिबंध के बोर्ड तो चस्पा कर दिए हैं, लेकिन उनका अनुपालन सुनिश्चित कराना उचित नहीं समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिहाजा प्रतिबंध के बोर्डों की अनदेखी कर स्नान के लालच में पर्यटक गहरे तटों की ओर बढ़ जाते हैं। इनमें से कुछ स्थानों पर जल पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। लेकिन इन दिनों वे भी ड्यूटी की बजाए क्रिकेट मैच का लुत्फ उठा रहे हैं।


इनकी सुनिए
मामला संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो जल्द ही थाना प्रभारी को निर्देशित कर इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।-डीएस तोमर, सीओ कोटद्वार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed