फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   SDM ended his fast by drinking juice

एसडीएम ने जूस पिलाकर कराया अनशन समाप्त

Wed, 29 Sep 2021 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
SDM ended his fast by drinking juice
शीशमझाड़ी धरना स्थल पर अनशनकारियों से बात करते एसडीएम देवेंद्र नेगी। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। नगरपालिका मुनिकीरेती ढालवाला अंतर्गत मदर मैरीकल स्कूल के समीप बीते दो दिनों से अनशन पर बैठे स्थानीय नागरिकों का अनशन समाप्त हो गया है। नरेंद्रनगर उपजिलाधिकारी देवेंद्र नेगी ने धरना स्थल पर पहुंचकर अनशन पर बैठे समाज सेवी अनिल बडोला और संदीप भंडारी को जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त किया। एसडीएम ने उन्हें आश्वासन देते हुए कहा कि नगरपालिका मुनिकीरेती ढालवाला और अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ मिलकर जल्द ही एक बैठक आयोजित होगी। जिसमें क्षेत्र की समस्याओं का समाधान होगा।
विज्ञापन

बीते 21 सितंबर से स्थानीय नागरिक शीशमझाड़ी में मूलभूत समस्याओं के समाधान को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। जिसमें उन्होंने पालिका प्रशासन के खिलाफ पुतला दहन, रैली और अनशन शुरू किया था। समाजसेवी अनिल बडोला ने कहा कि आश्वासन के बाद यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर हिमांशु बिजल्वाण, नारेदेई राणा, अनीता गुसाईं, अंजू देवी, कलावती रावत, मोनिका बुटोला, अंजना कंडवाल, अशोक कुकरेती, रमेश कंडारी, सुरेंद्र कंडवाल, देव पोखरियाल, रोहित चौहान, महेंद्र शर्मा, कीर्ति जेठुड़ी, अनुराग रावत, धनेश गौड़, प्रह्लाद, प्रभुशंकर गुप्ता, राधेश्याम जखमोला, मातवर सिंह रावत, चंद्रमोहन सिंह नेगी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed