फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Schools will open in Tirthanagri from today after seven months

तीर्थनगरी में सात माह बाद आज खुलेंगे स्कूल

Mon, 02 Nov 2020 12:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Schools will open in Tirthanagri from today after seven months
फोटो
विज्ञापन

तीर्थनगरी में सात माह बाद आज से खुलेंगे विद्यालय
रविवार को सफाई अभियान के साथ किया गया कक्षाओं को सैनिटाइज
अलग-अलग पाली में चलेंगी 10वीं और 12वीं की कक्षाएं, तैयारियां पूरी
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। पूरी प्रदेश की तरह तीर्थनगरी में शासन की गाइडलाइन के अनुसार सोमवार से विद्यालय खुलने जा रहे हैं। इसके लिए स्कूलों की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। शासन ने दो नवंबर से कक्षा 10 व 12वीं की कक्षाओं के लिए विद्यालय खोलने के निर्देश जारी किए हैं। इससे पूर्व रविवार को स्कूलों में सफाई अभियान के साथ सैनिटाइजेशन भी किया गया।
श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज, हरिचंद गुप्ता बालिका इंटर कॉलेज, जीजीआईसी सहित नगर के निजी स्कूलों ने भी स्कूल खोलने को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। शासन की ओर से जारी एसओपी के तहत ही स्कूलों में कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। इस संबंध में हरिचंद गुप्ता बालिका इंटर कॉलेज की की प्रधानाचार्य पूनम रानी शर्मा ने कहा कि सभी शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्राएं प्रात: 9:15 बजे विद्यालय में उपस्थित होंगे। प्रात: 9:30 पर प्रथम वादन शिक्षण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। सभी छात्राएं निर्धारित प्रारूप पर अभिभावक के सहमति पत्र को विद्यालय आने पर साध लेकर दो गज की दूरी के साथ मास्क पहनकर स्कूल आएंगे। विद्यालय प्रवेश द्वार पर थर्मल स्कैनिंग एवं हैड सैनिटाइजर का उपयोग करने के बाद ही शिक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। इस दौरान विद्यार्थियों को नाश्ता टिफिन लाने की अनुमति नहीं दी गई है।
विज्ञापन

अभिभावकों से सहमति पत्र लाना अनिवार्य
ऋषिकेश। श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश के प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत ने बताया कि प्रथम पाली में कक्षा 10 के विद्यार्थियों को प्रात: 9:00 से 12:00 दोपहर और द्वितीय पाली में कक्षा 12 के विद्यार्थियों को 1:00 बजे से 3:30 बजे तक बुलाया जाएगा। छात्र-छात्राओं को कोविड-19 में शिक्षा विभाग के दिशा निर्देश अनुसार अपने माता-पिता, अभिभावकों से सहमति पत्र लाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डोईवाला में भी व्यवस्थाएं चाक चौबंद
डोईवाला। कोरोना वायरस रोकथाम के लिए लगाए गए लॉकडाउन के बाद सोमवार आज से विद्यालय खुलने जा रहे है। सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक विद्यालयों में हाईस्कूल और इंटर के छात्र छात्राओं की कक्षाओं को संचालित किया जाएगा। पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जितेन्द्र कुमार ने बताया कि विद्यालयों को खोला जा रहा है। उच्चाधिकारियों के साथ बैठक के बाद प्रधानाचार्यो को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए है। बताया कि विद्यार्थियों को सुबह 9.15 बजे अनिवार्य रूप से मास्क लगाकर विद्यालय में आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed