{"_id":"5dbb920c8ebc3e93ba1b3e69","slug":"sardar-patel-s-birth-anniversary-celebrated-as-unity-day-rishikesh-news-drn324561098","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकता दिवस के रूप में मनाई सरदार पटेल की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकता दिवस के रूप में मनाई सरदार पटेल की जयंती
विज्ञापन
हैप्पी होम मांटेनशरी स्कूल में लौह पुरुष की जयंती पर राष्ट्रीय एकता की शपथ लेते स्कूली बच्चे।
- फोटो : RISHIKESH
सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। हरिचंद गुप्ता बालिका इंटर कॉलेज में जयंती एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य पूनमरानी शर्मा ने छात्राओं को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर छात्राओं के बीच निबंध प्रतियोगिता, मैराथन, मेंढक रेस आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। निबंध प्रतियोगिता में साक्षी डोभाल प्रथम, लक्ष्मी द्वितीय और प्रिया यादव तृतीय स्थान पर रहीं। मैराथन में निकिता प्रथम, पूजा द्वितीय और निहारिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेंढक रेस में कोमल प्रथम, निहारिका द्वितीय, ईशा ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर ज्योति रानी, मंजु बडोला, संध्या गुप्ता, सविता देवी, ममता गुप्ता, पिंकी नेगी, नीतू कपिल, नेहा शर्मा, पूनम बिष्ट, अमिता अरोड़ा आदि मौजूद थे।
वहीं श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में जयंती पर सरकार वल्लभ भाई पटेल को याद किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत, यमुना प्रसाद त्रिपाठी, लखविंदर सिंह, जितेंद्र बिष्ट, रंजन अंथवाल, अरविंद शाह, विकास नेगी, सुनीलदत्त थपलियाल, शालिनी कपूर, जयकृत रावत आदि मौजूद थे। हैप्पी होम मांटेसरी स्कूल में भी जयंती मनाई गई। इस दौरान राष्ट्रीय एकता दिवस पर प्रधानाचार्य ज्योति सरन ने छात्रों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। इस दौरान छात्रों ने रन फार यूनिटी के तहत नगर क्षेत्र में दौड़ लगाकर राष्ट्रीय एकता व अखंडता का संदेश दिया।
रेडफोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। छात्र छात्राओं को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मनोरंजन देवरानी, शूरवीर सिंह बिष्ट, कल्पना शर्मा, मनोज बिष्ट, अमित ममगाईं आदि मौजूद थे। इसी तरह स्वामी दयानंद सरस्वती सुखानंद करियर पब्लिक इंटर कॉलेज में जयंती राष्ट्रीय एकात्मकता दिवस के रूप में मनाई गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्याम सुंदर ने छात्रों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
दूसरी ओर राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय गंगा भोगपुर में जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी पोखरियाल, डॉ. अतुल बमराड़ा, आशा बिष्ट, धनेश्वरी रतूड़ी, राकेश जोशी, सुरेंद्र पाल, अशोक कुमार, प्रद्युमन राजपूत आदि मौजूद थे। एमआईटी ढालवाला में भी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। यहां संस्थान के सचिव एचजी जुयाल, निदेशक रवि जुयाल, अंशु यादव, प्रदीप पोखरियाल, डॉ. ललित मोहन जोशी, राजेश चौधरी, कमलेश भट्ट, उपेंद्र नौटियाल, डॉ. रितेश जोशी आदि मौजूद थे।