{"_id":"65db8cfc6afe2e7a670ed1b4","slug":"sant-nirankari-mandal-in-the-second-phase-of-clean-water-rishikesh-news-c-5-1-drn1030-358046-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल की स्वच्छता से जरूरी उसकी बर्बादी काे रोकना :","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल की स्वच्छता से जरूरी उसकी बर्बादी काे रोकना :
विज्ञापन
I
I
I
I
Iअमृत प्रोजेक्ट के अंतर्गत जानकी पुल से रामझूला तक घाटों पर चलाया सफाई अभियान
I
I550 स्वयंसेवकों ने ग्रुप बनाकर की सफाई और जल संरक्षण का संदेश दियाI
अमृत प्रोजेक्ट के अंतर्गत स्वच्छ जल-स्वच्छ मन परियोजना के दूसरे चरण में संत निरंकारी मंडल शाखा ऋषिकेश की ओर से जानकी सेतु से रामझूला तक घाटों और मुख्य मार्गों पर सफाई अभियान चलाया गया। साध्वी भगवती सरस्वती ने कहा कि जल की स्वच्छता से जरूरी जल की बर्बादी को रोकना है। हम अपने जीवन में अनेक कार्य में आवश्यकता से अधिक जल का प्रयोग करते हैं। अगर हम सब अपने जीवन में जल को बचाना सीख जाए तो वास्तव में जल का संरक्षण होगा।
स्वच्छता अभियान की शुरुआत सुबह आठ बजे से हुई। ग्रुप बनाकर मुख्य मार्ग और घाटों की सफाई की गई। एसएनसीएफ के स्वयंसेवकों ने जानकी पुल से लेकर रामझूला तक झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की। सफाई अभियान में एसएनसीएफ, सेवादल, साध संगत के लगभग 550 स्वयंसेवकों ने सफाई अभियान में योगदान दिया। अभियान में परमार्थ निकेतन और संत निरंकारी मिशन की रायवाला एवं भोगपुर की शाखाओं ने भी सहयोग किया। बाल संगत के बच्चों ने नाटक के माध्यम से जल बचाओ और जल संरक्षण का संदेश दिया। परियोजना के तहत देश के 27 राज्यों के 900 शहरों में 1500 से भी अधिक स्थानों पर सफाई अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में दुर्गा चमोली आदि उपस्थित रहे।