फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Sanjeevani garden gates open to the people

लोगों के लिए खुले संजीवनी उद्यान के द्वार

Mon, 05 Oct 2020 12:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
Sanjeevani garden gates open to the people
संजीवनी हर्बल गार्डन का टिकटघर। - फोटो : RISHIKESH
वन मुख्यालय की ओर से भद्रकाली स्थित संजीवनी उद्यान को अब फिर से लोगों के लिए खोल दिया गया है। अब उद्यान में लोग योग और ध्यान कर सकेंगे। वन विभाग ने उद्यान में घूमने आने वालों के लिए 10 रुपये प्रवेश शुल्क रखा है। इससे वन विभाग की आय भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

मार्च में कोरोना के कारण संजीवनी उद्यान को लोगों के लिए बंद कर दिया गया था। वन मुख्यालय के आदेश पर फिर से उद्यान के द्वार लोगों के लिए खोल दिए गए हैं। उद्यान के प्रभारी और रेंजर बीपी बधानी ने बताया कि उद्यान में प्रवेश के लिए 10 रुपये शुल्क चुकाना होगा। उद्यान के अंदर एक्यूप्रेशर टाइल्स लगाई गई हैं, जो कि शरीर के रक्तचाप को नियंत्रित करती है। बताया कि यहां पर नक्षत्र वाटिका, राशि वाटिका, नवग्रह वाटिका, वास्तु वाटिका बनाई गई हैं। साथ ही औषधीय पौधे उपलब्ध हैं, जिन्हें लोग देख सकते हैं। साथ ही ध्यान और योग केंद्र हैं, जहां पर लोग बैठकर ध्यान, योग, अनुलोम-विलोम आदि कर सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह क्षेत्र काफी शांत है। उद्यान खुलने केे बाद बाहरी राज्यों से ऋषिकेश घूमने आ रहे पर्यटक भी यहां पहुंच रहे हैं। हर दिन घूमने आने वाले लोगों की संख्या में इजाफा हो रहा है। बताया कि पर्यटकों की संख्या बढ़ने पर जल्द ही कैंटीन की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed