{"_id":"60f1df078ebc3e4dfc76f28e","slug":"sanjay-took-over-the-command-of-rotary-club-central-rishikesh-news-drn3846730114","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजय सकलानी ने संभाली रोटरी क्लब ऋषिकेश सेंट्रल की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजय सकलानी ने संभाली रोटरी क्लब ऋषिकेश सेंट्रल की कमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश। देहरादून रोड स्थित एक बैंकट हॉल में रोटरी क्लब ऋषिकेश सेंट्रल का अधिष्ठापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष संजय सकलानी और पदाधिकारियों को क्लब की बागडोर सौंपी गई। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल और मेयर अनीता ममगाईं ने क्लब के नवनियुक्त अध्यक्ष और पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।
रोटरी क्लब ऋषिकेश सेंट्रल के अधिष्ठापन कार्यक्रम का शुभारंभ कृषि मंत्री सुबोध उनियाल और मेयर अनीता ममगाईं ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि रोटरी क्लब ऋषिकेश सेंट्रल समाजहित में सराहनीय कार्य कर रहा है। कृषि मंत्री ने कहा कोरोनाकाल में क्लब ने प्रभावित लोगों तक हरंसभव मदद पहुंचाने का कार्य किया। मेयर अनीता ममगाईं ने कहा कि सामाजिक कार्यों में क्लब अग्रणी भूमिका निभाता है। मेयर ने कहा कि क्लब सेवा को ही धर्म मानकर कार्य करता है। नवनियुक्त अध्यक्ष संजय सकलानी ने कहा कि क्लब ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण और जरूरतमंदों की मदद के लिए कई योजनाएं तैयार की हैं। उन्होंने बताया कि चरणबद्ध तरीके से सभी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए वे और क्लब के सभी पदाधिकारी प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष के साथ चार्टर्ड अध्यक्ष दीपक तायल, सचिव विकास गर्ग, कोषाध्यक्ष देवव्रत अग्रवाल और सदस्यों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इसके बाद रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों दौर शुरू हुआ। कलाकारों ने शानदार नृत्य और गीतों की प्रस्तुति देकर सभी का मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में मुनीकीरेती नगरपालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी, नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष ललित मोहन मिश्रा, महेश किंगर दिनेश कोठारी, अजय गर्ग, मनमोहन सकलानी, राजीव खुराना, डॉ. हेतराम ममगाईं, राजेंद्र बिजलवान, गौरव सिंघल, क्लब के सदस्य सदस्य भारती गर्ग, पंकज पोरवाल, मानवेंद्र सिंह कंडारी, संजीव चौहान, विजय पाल सिंह रावत, केशव असुजा, संदीप गोस्वामी, राजेंद्र बिजलवान, पूर्व अध्यक्ष सीए हरि रतूड़ी, सीए सुमित शर्मा, सीए संकेत गोयल, एडवोकेट अविनाश अग्रवाल, ललित जिंदल, अरुण कर्णवाल, जितेंद्र नौटियाल आदि उपस्थित रहे।