फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Sanitation workers demonstrated in Municipal Corporation

Rishikesh News: सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम में प्रदर्शन किया

Fri, 02 Feb 2024 02:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers demonstrated in Municipal Corporation
सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने सफाई कर्मचारियाें उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। व्यवस्था में सुधार न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


सफाई कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ के बैनर तले नगर निगम के कार्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। संघ के अध्यक्ष नरेश खैरवाल ने कहा कि नगर निगम कर्मचारियों से जल निगम की ओर से सीवर लाइनों निकाला मैला उठवाया जा रहा है। कच्चा मैला उठाने पर प्रदेश सरकार की ओर से प्रतिबंधित है। नगर निगम प्रशासन की ओर से नगर क्षेत्र में छोटे-छोटे डंपिंग जोन खत्म कर दिए हैं। इससे सफाई कर्मचारियों को कूड़ा ठेली में उठाकर काफी दूरी तक ले जाना पड़ता है।
विज्ञापन




कहा कि कर्मचारियों से ड्यूटी के तय समय के बाद भी काम कराया जा रहा है। सफाई नायकों साप्ताहिक अवकाश भी नहीं दिया जा रहा है। लगातार ड्यूटी कराने के बदले अतिरिक्त भत्ता भी नहीं दिया जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में मुकेश खैरवाल, सुलेखा, विनोद भारती, सतपाल दानव, अजय बागड़ी, विक्रम डोगरा, विनोद, राजू चौधरी, रजनी, राजेश, सुरेंद्र, तीरथ, सन्नी, सुमन, अनीता, प्रेमू, कुलदीप आदि उपस्थित रहे। वहीं, नगर आयुक्त शैलेंद्र नेगी ने कहा कि शहरी की सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। सफाई कर्मचारियों की जो भी समस्याएं हैं उनका जल्द समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed