फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Sales of Rs 2 crore 25 lakh in National Saras Livelihood Fair

Rishikesh News: राष्ट्रीय सरस आजीविका मेले में 2 करोड़ 25 लाख की बिक्री

Fri, 13 Oct 2023 12:31 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Sales of Rs 2 crore 25 lakh in National Saras Livelihood Fair
राष्ट्रीय सरस आजीविका मेला- 2023 में 10 दिवसीय मेले में विभिन्न स्टॉल पर करीब दो करोड़ 25 लाख से अधिक की बिक्री हुई। जिसका सीधा लाभ स्वयं सहायता समूहों को हुआ। मेले में यूनिक महिला स्वयं सहायता समूह मैसूर कर्नाटक की ओर से सबसे अधिक 02 लाख 87 हजार, 246 रुपये की सुगन्धित धूप और अगरबत्ती की बिक्री कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। देवभूमि स्वयं सहायता समूह डोईवाला ने दो लाख 56 हजार 106 रुपये के दुग्ध उत्पाद एवं देशी घी विक्रय कर द्वितीय स्थान और यूके हाउस स्वयं सहायता समूह नरेन्द्रनगर टिहरी गढ़वाल की ओर से दो लाख 30 हजार 644 रुपये के ऊनी वस्त्र उत्पाद की बिक्री कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार को मुनिकीरेती स्थित पूर्णानंद खेल मैदान में आयोजित दस दिवसीय राष्ट्रीय सरस आजीविका मेले का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन हो गया है। मेले में प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों से आये ग्रामीण महिला उद्यमियों के 142 स्टॉल लगाए। जिनमें उत्तराखंड के 97 और अन्य राज्यों के 45 स्टॉल शामिल थे। इसके साथ ही मेले में विभिन्न विभागों के जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित 50 स्टॉल लगाए गए। जिनमें विभागों की ओर से विभागीय जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर अपर सचिव ग्राम्य विकास आनन्द स्वरूप, सीडीओ मनीष कुमार, ब्लॉक प्रमुख नरेंद्रनगर राजेंद्र भंडारी, नगरपालिका मुनि की रेती ढालवाला अध्यक्ष रोशन रतूड़ी, डीडीओ सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




नाबार्ड की ओर से लगाए गए 13 स्टॉल



पूर्णानंद खेल मैदान में आयोजित राष्ट्रीय सरस आजीविका मेले में नाबार्ड की ओर से स्वयं सहायता समूहों और कृषक उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के कुल तेरह स्टॉल लगाए गए थे। जिला विकास प्रबंधक एएन शुक्ल ने बताया कि जनपद में कार्यरत संस्थाएं ,यूएमएम, एमवीडी, सरस्वती जागृति आदि के समूह के स्टॉल मेले में लगाए गए थे। इन समूहों एवं एफपीओ का गठन और बैंकों से ऋण नाबार्ड की ओर से दिया गया है। इन स्टालों में पहाड़ का जैविक शहद, हस्तशिल्प एवं हथकरघा आदि के उत्पादों की खूब बिक्री हुई। नाबार्ड के माध्यम से लगाए स्टालाें पर रखे उत्पादों की सीडीओ मनीष कुमार की ओर से भी सराहना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed