फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Saints' meeting held in Gohari Mafi

Rishikesh News: गोहरी माफी में संत समागम आयोजित

Sat, 19 Apr 2025 01:36 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 19 Apr 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Saints' meeting held in Gohari Mafi
रायवाला के गोहरी माफी में आयोजित संत समागम में ज्ञान प्रचारक रविन्द्र बडोनी ने कहा कि दूसरे का दुख हरने जैसा दुनिया में कोई धर्म नहीं है। पीड़ितों को देखकर मन में करुणा दया जागे तो समझो ईश्वर निरंकार की सुप्रीम पावर परमात्मा के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धा है।शुक्रवार को गोहरीमाफी में आयोजित संत समागम में पहुंचे ज्ञान प्रचारक रविन्द्र बडोनी ने कहा कि संत निरंकारी मिशन का एकमात्र उद्देश्य निरंकार परमात्मा से साक्षात्कार कराकर मानव जीवन का कल्याण करना है। इस दौरान संत महात्माओं ने भजनों और विचारों के माध्यम से संदेश दिया। कहा कि संत निरंकारी मिशन का एकमात्र उद्देश्य निरंकार परमात्मा से साक्षात्कार कराकर मानव जीवन का कल्याण करना है। संतों ने कहा कि ज्ञान के दिव्य चक्षु से संत-महात्माओं को संसार का हर एक प्राणी उत्तम और श्रेष्ठ दिखाई देता है। परमात्मा एक है। परमात्मा ही इस संसार को चलाने वाला है। बिना गुरु के परमात्मा नहीं मिल सकता। सिर्फ गुरु ही परमात्मा से साक्षात्कार करा सकता है। सत्संग में आने से मनुष्य में परमात्मा को जानने की जिज्ञासा उत्पन्न होती है। जिज्ञासा से परमात्मा का ज्ञान होता है और सत्संग मात्र से ही सच्चे गुरु का ज्ञान पाना संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed