फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Ruckus, demands met, the strike

हंगामा, मांगें मानी, हड़ताल खत्म

Fri, 30 Sep 2016 02:05 AM IST
rishikesh
rishikesh Updated Fri, 30 Sep 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
Ruckus, demands met, the strike
हड़ताल - फोटो : amar ujala
शासन से स्वीकृत ढांचे के अनुसार संशोधित वेतन और संविदा कर्मियों के मानदेय भुगतान को लेकर हुई वार्ता में पालिका कर्मियों ने जमकर हंगामा किया। अधिशासी अधिकारी को खरी खोटी सुनाई। हंगामे के बीच मांगें मान लेने और लिखित समझौता होने पर कर्मियों ने हड़ताल वापस ले ली। वहीं, दोपहर बाद नगर पालिका में कार्य सुचारू हो सका।
विज्ञापन


वेतन को लेकर हुए विवाद को सुलझाने के लिए बृहस्पतिवार को पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, अधिशासी अधिकारी वीपीएस चौहान और संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति अध्यक्ष मंजू चौहान के बीच वार्ता शुरू हुई। शासन से स्वीकृत ढांचे के अनुरूप अकेंद्रीयत कर्मियों को संशोधित वेतन, मेला भत्ता, संविदा कर्मी और आउट सोर्सिंग कर्मियों के मानदेय भुगतान पर चर्चा हुई। सहमति नहीं बनने पर पालिका कर्मी भड़क गए और नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन


आक्रोशित कर्मियों ने अधिशासी अधिकारी पर उपेक्षित रवैये का आरोप लगाया। चेताया कि मांगें नहीं मानी तो हड़ताल जारी रहेगी। काफी जद्दोजहद के बाद पालिकाध्यक्ष और ईओ ने मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। लिखित समझौता होने पर आक्रोशित कर्मी शांत हुए और हड़ताल वापस ले ली। मौके पर समिति सचिव वेदप्रकाश बिजल्वाण, राजेंद्र गर्ग, सभासद सोनू पांडेय, सुमित पंवार, शिवकुमार गौतम, बृजपाल राणा, हवलदार महेंद्र, नरेश खैरवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बिंदुओ पर समझौता
- अकेंद्रीयत कर्मचारियों को सितंबर के वेतन में ढांचे के अनुसार संशोधित वेतन नियत समय पर किया जाएगा।
- मेला भत्ते का भुगतान पांच दिन के अंदर एसएफसी से होगा। यदि कोई आपत्ति लगती है, उसके लिए कर्मचारी स्वयं उत्तरदायी होंगे।
- संविदा-आउट सोर्सिंग और मेला कर्मियों के मानदेय का भुगतान नकद किया जाएगा।
- नवनियुक्त नियमित सफाई कर्मचारी जिनका अंशदान नियुक्ति की तिथि से नहीं काटा गया है। काटकर नियमानुसार जमा कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed