फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Rs 6 crore loss to AIIMS Rishikesh, one of the accused

Rishikesh News: एम्स के प्रोफेसर सहित आठ पर सीबीआई ने दर्ज किया मुकदमा

Thu, 24 Aug 2023 12:58 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Rs 6 crore loss to AIIMS Rishikesh, one of the accused

विज्ञापन



चिकित्सा उपकरण खरीद में अनियमितता के मामले में आरोपियों के ठिकानों पर छापे

सूत्रों के अनुसार, दो लोगों को सीबीआई ने गुप्त स्थान पर ले जाकर घंटों पूछताछ भी की



एम्स ऋषिकेश को छह करोड़ रुपये का नुकसान, एक आरोपी बिहार के पूर्व मंत्री का बेटा

एम्स में चिकित्सा उपकरणों की खरीद में अनियमितता बरतने के मामले में सीबीआई ने एक प्रोफेसर, बिहार के पूर्व मंत्री के बेेटे समेत आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस अनियमितता से एम्स ऋषिकेश को करीब छह करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचा है। सीबीआई ने सोमवार को मुकदमा दर्ज करने के बाद बुधवार को प्रोफेसर सहित एक अन्य आरोपी के घर पर छापा मारा। इस दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज कब्जे में लिए। बताया जा रहा है कि दो लोगों को सीबीआई ने गुप्त स्थान पर ले जाकर घंटों पूछताछ भी की है।

इसी साल 31 मार्च को सीबीआई की टीम एम्स ऋषिकेश पहुंची थी। टीम ने एम्स के अधिकारियों के साथ चिकित्सा उपकरण खरीद प्रकरण की जांच की। उपकरणों की खरीद में अनियमितता का खुलासा हुआ। आरोप है कि उपकरण खरीद समिति के संयोजक डाॅ. बलराम जी उमर ने अपने अधिकारों का दुरुपयोग कर खरीद एजेंसी को लाभ पहुंचाया। इससे एम्स ऋषिकेश को करीब 6.57 करोड़ की हानि हुई।
विज्ञापन




सीबीआई ने एम्स के प्रोफेसर समेत सात नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ 21 अगस्त को मुकदमा दर्ज करने के बाद बुधवार को डाॅ. बलराम उमर और ऋषिकेश में निखिल के आवास पर छापे मारे। नाम न छापने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया, छापे की सूचना पर आरोपी छिप गए। एक आरोपी निखिल बिहार सरकार के पूर्व पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद का बेटा है। निखिल के खिलाफ ऋषिकेश कोतवाली में पहले से भी मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन






यह था मामला

वर्ष 2019-20 में एम्स में बड़ी संख्या में चिकित्सा उपकरणों की खरीद की गई थी। आरोप था कि उपकरणों की खरीद ऐसी फर्म से की गई जो बोली प्रक्रिया में शामिल ही नहीं थी। फर्म से 55,38,312 रुपये प्रति उपकरण की दर से सात उपकरण खरीदे गए। बाद में इसी कीमत पर पांच और उपकरण खरीदे गए। जबकि, कुछ वर्ष पूर्व एम्स ने यही उपकरण 19,92,480 रुपये की दर से खरीदे थे। इस तरह एम्स को छह करोड़ से अधिक का नुकसान पहुंचाया गया।





इनके खिलाफ मुकदमा



1. डाॅ. बलराम जी उमर, एडिशनल प्रोफेसर, डिपार्टमेंट ऑफ माइक्रोबॉयोलाजी एम्स

2. आरोग्य इंटरनेशनल, कुमार हाउस सेंट्रल मार्केट, प्रशांत विहार, नई दिल्ली



3. विश्ववीर वर्मा, पीतमपुरा, नई दिल्ली

4. सुमन वर्मा, पीतमपुरा, नई दिल्ली



5. रिया एजेंसीज, ट्रांसपोर्ट नगर, जोधपुर

6. निखिल कुमार, एमपी कोठी, महादेव रोड, नई दिल्ली



7. आदित्य कुमार, जगसारा, हरदोई, उत्तर प्रदेश

8. एक अज्ञात व्यक्ति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed