फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Rotary Club presented 40 queues to the corporation

रोटरी क्लब ने नगर निगम को 40 रजाईयां भेंट की

Tue, 15 Dec 2020 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Rotary Club presented 40 queues to the corporation
आईएसबीटी क्षेत्र में रजाईयां वितरित करते रोटरी क्लब के पदाधिकारी । - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। रोटरी क्लब की ओर से नगर निगम को 40 रजाई भेंट की गई। यह रजाई नगर निगम के रैन बसेरों में आने वाले गरीब तबके के यात्रियों और निराश्रितों के उपयोग में काम में लाई जाएंगी। रोटरी क्लब की ओर से कुल 80 रजाइयां नगर निगम को दी जानी है।
विज्ञापन

मुख्य नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल ने बताया कि आईएसबीटी स्थित नगर निगम के रैन बसेरे में जो रजाई गद्दे थे वह पुराने हो गए थे। इसके लिए नगर निगम की ओर से रोटरी क्लब के पदाधिकारियों से वार्ता की गई थी। उन्होंने बताया कि पहले चरण में रोटरी क्लब ने 40 रजाई दी हैं, 40 रजाइयां और दी जाएंगी। जो पुरानी रजाइयां नगर निगम के पास हैं उन्हें तोड़कर उनके गद्दे बनाए जाएंगे। आईएसबीटी स्थित रैन बसेरे में तीन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मेयर अनिता ममगाईं ने कहा कि रैन बसेरे में रहने वाले गरीब निराश्रित लोग आसानी से रह सकेंगे। उन्होंने बताया कि शहर में अन्य स्थानों पर भी गरीबों कंबल बांटे जाएंगे। अलाव जलाने की व्यवस्था की जाएगी। इस अवसर पर पार्षद चेतन चौहान, पार्षद कमलेश जैन, पार्षद राजू बिष्ट, पार्षद विजय बडोनी, पार्षद विजेंद्र मोघा, पार्षद अजीत गोल्डी, रोटरी क्लब अध्यक्ष नितिन गुप्ता, पवन शर्मा, संजय अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, डॉ. हरिओम अग्रवाल, डॉ. डीके श्रीवास्तव, नवीन अग्रवाल, संजय बंसल, राकेश, पंकज पाहवा, गोपाल अग्रवाल, आदि उपिस्थत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed