फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Rohit and Ranveer from Bihar are giving the message of the best India by cycling tour

बिहार के रोहित और रणवीर साइकिल यात्रा से दे रहे श्रेष्ठ भारत का संदेश

Sun, 29 Dec 2019 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
Rohit and Ranveer from Bihar are giving the message of the best India by cycling tour
साइकिल यात्रा पर ऋषिकेश पहुंचे रोहित और रणवीर। - फोटो : RISHIKESH
देशभर में जहां एक तरफ नागरिकता संशोधन कानून के पक्ष और विपक्ष में प्रदर्शनों का दौर जारी है। वहीं, इससे बिल्कुल अलग एक भारत श्रेष्ठ भारत का नारा लेकर दो नवयुवक साइकिल यात्रा के जरिए देशवासियों को एकता का संदेश दे रहे हैं।
विज्ञापन

रोहित रंजन (19) पुत्र मुनचुन चौधरी निवासी काटी थाना जिला मुजफ्फरपुर बिहार और रणवीर कुमार (20) पुत्र बृजनंदन राय निवासी आजादपुर दीघा पटना बिहार ने 17 अक्तूबर को पटना से यात्रा शुरू की थी। दोनों अभी तक पांच हजार किमी का सफर तय कर चुके हैं। वह अब तक 12 राज्यों में यात्रा से एक भारत श्रेष्ठ भारत, स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का संदेश दे चुके हैं। दोनों ही कम्यूनिटी पुलिस बिहार से जुड़े हुए है और पटना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था में सहायता करते हैं। शनिवार को दोनों नवयुवक ऋषिकेश के आईएसबीटी स्थित पुलिस चौकी पहुंचे। यहां पुलिस की ओर से इनके रुकने और खाने पीने की व्यवस्था की गई। इसके बाद दोनों नवयुवक तपोवन स्थित योग विनी संस्थान में युवाओं से मिले।
विज्ञापन

यहां उन्होंने पौधरोपण कर युवाओं को स्वच्छ भारत और स्वस्थ भारत का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि युवा पीढ़ी आज साइकिल से दूर भाग रही है। बाइक और कार में बैठकर जाने में अपनी शान समझती है। उन्होंने कहा कि साइकिल चलाकर शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि जब हम हजारों किमी से यहां आकर पौधरोपण कर सकते हैं तो फिर आप यहीं के होकर क्यों नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
इन प्रदेशों की कर चुके है यात्रा
दोनों युवक अब तक पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम, मेघायल, सिक्किम, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड की यात्रा कर चुके हैं। जबकि, चंडीगढ़, हिमाचल, पंजाब, जम्मू कश्मीर, हरियाणा, राजस्थान और नई दिल्ली जाना अभी बाकी है। दोनों नवयुवकों ने बताया कि यात्रा को आठ फरवरी तक संपूर्ण करने की योजना है।

----
मेघालय पुलिस ने दिलाई नई साइकिल
रोहित और रणवीर ने बताया कि यूं तो संपूर्ण यात्राकाल में अभी तक कोई गलत वाकया उनके साथ नहीं हुआ है। मगर, मेघालय में उनका अनुभव सदा स्मरणीय रहेगा। यहां एक वाहन ने उनकी साइकिल को बुरी तरह रौंद दिया। यह बात उन्होंने मेघालय पुलिस को बताई तो पुलिस ने मात्र छह घंटे के भीतर उन्हें नई साइकिल उपलब्ध कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed