फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Roadways employees unpaid for two months; two-hour work boycott at workshop

Rishikesh News: रोडवेजकर्मियों को दो माह से नहीं मिला वेतन, वर्कशाॅप में दो घंटे का कार्य बहिष्कार

Thu, 20 Aug 2026 06:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 20 Aug 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
Roadways employees unpaid for two months; two-hour work boycott at workshop
परिवहन की खबर
विज्ञापन


फोटो----
- रोडवेज प्रशासन के खिलाफ लगाए नारे, कर्मचारियों रोडवेज प्रबंधन पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
ऋषिकेश। दो महीने से वेतन न मिलने से गुस्साए रोडवेज कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को वर्कशाॅप में दो घंटे कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान कर्मचारियों ने रोडवेज के प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। जल्द वेतन जारी न होने पर कर्मचारियों ने पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी।
रोडवेज कर्मचारियों को जून और जुलाई (दो माह) का वेतन नहीं मिला है। वेतन न मिलने के विरोध में रोडवेज वर्कशॉप के कर्मचारियों ने सुबह 10 बजे से 12 बजे कार्य बहिष्कार किया। 12 बजे के बाद से बसों की मरम्मत का काम शुरू हो पाया। रोडवेज वर्कशाॅप में करीब 45 संविदा कर्मचारी और बाकी एजेंसी के माध्यम से कार्यरत हैं। कर्मचारियों ने कहा कि रोडवेज की ओर से उन्हें वेतन न दिए जाने से परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि इसी माह रक्षाबंधन का त्योहार भी आ रहा है, ऐसे में यदि तब तक वेतन नहीं मिलता है तो वह त्योहार भी नहीं मना पाएंगे। कर्मचारियों का कहना था कि इस बार चारधाम की यात्रा में रोडवेज को सात करोड़ की अतिरिक्त आय प्राप्त हुई थी लेकिन उसके बाद भी उन्हें दो-दो महीने बीत जाने के बाद भी उन्हें वेतन जारी नहीं किया जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में धीरज असवाल, मनोज गैरोला, विपिन भट्ट, करतार सिंह, राजेश जोशी, दिनेश नेगी, देशराज, श्यामवीर, दीपक लखेड़ा, राजकुमार, अंकित मान, जितेंद्र कुमार, रवि प्रकाश, मनोज खंडूड़ी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

----------------

स्थायी कर्मचारियों को दो माह से नहीं मिला वेतन
- रोडवेज के स्थायी कर्मचारियों को भी दो माह से वेतन नहीं मिला है। कर्मचारी भी अपने उच्च अधिकारियों से वेतन जारी करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन वेतन जारी नहीं हो पा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि चारधाम यात्रा में सात करोड़ रुपये का लाभ मिलने के बाद भी कर्मचारियों को दो माह का वेतन जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed