फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Roadways CNG bus ran only on paper

Rishikesh News: कागजों में ही हरिद्वार से ऋषिकेश तक दौड़ी रोडवेज सीएनजी बस

Sat, 19 Apr 2025 01:24 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 19 Apr 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Roadways CNG bus ran only on paper
हरिद्वार डिपो की एक सीएनजी बस कागजों में ही ऋषिकेश से हरिद्वार तक दौड़ गई। कागजाें में ही 68 किमी की यात्रा पूरी कर अपने पूरे 496 किमी का फेर रिकार्ड में दर्ज कर दिया। रोडवेज की प्रवर्तन टीम की जांच में इसका खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

रोडवेज की प्रवर्तन टीम ने हरिद्वार डिपो की एक सीएनजी बस को जांच के दौरान पकड़ा। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि सीएनजी बस चालक ने दिल्ली से ऋषिकेश तक आने के बजाय बस के चार यात्री दूसरी बस में ट्रांसफर कर दिए। ऋषिकेश से हरिद्वार का फर्जी टिकट बना दिया। कागजाें में ही 68 किमी की यात्रा पूरी कर अपने पूरे 496 किमी का फेर रिकार्ड में दर्ज कर दिया।
विज्ञापन


रोडवेज ऋषिकेश डिपो के सहायक यातायात निरीक्षक दीपचंद ने बताया कि 16 अप्रैल को सुबह 5:20 बजे रायवाला में ऋषिकेश डिपो की सीएनजी बस (यूके08पीए1954) की जांच की गई। जिसमें हरिद्वार डिपो की सीएनजी बस (यूके07पीए 5178) के चार यात्री ट्रांसफर किए गए थे। उन्होंने बताया कि जब सीएनजी बस यूके07पीए 5178 के बारे में जानकारी जुटाई गई तो यह बात सामने आई कि यह बस दिल्ली से सीधे ऋषिकेश आने की बजाय हरिद्वार में ही रुक गई। तभी इसने अपनी सवारी ट्रांसफर किए। जबकि ऋषिकेश से हरिद्वार का एक फर्जी टिकट बनाकर अपनी 496 किमी की आवागमन यात्रा दर्शाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही हरिद्वार से ऋषिकेश आना और ऋषिकेश से हरिद्वार जाने का 64 किलोमीटर की सीएनजी बेच दी गई। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट बनाकर रोडवेज मुख्यालय को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed