फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Roads and markets from airport to Dehradun are being

Rishikesh News: संयुक्त टीम ने जौलीग्रांट-भानियावाला से अतिक्रमण और बोर्ड-होर्डिंग हटाए

Fri, 01 Dec 2023 11:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Roads and markets from airport to Dehradun are being
Iटीम ने जौलीग्रांट-भानियावाला से अतिक्रमण और बोर्ड-होर्डिंग हटाए
विज्ञापन

I

I
I

Iइन्वेस्टर्स समिट को लेकर चमकाए जा रहे बाजार, अतिक्रमण पर चल रही जेसीबीI

इन्वेस्टर्स समिट के लिए एयरपोर्ट से लेकर देहरादून तक सड़कें और बाजार को संवारा जा रहा है। शुक्रवार को एक संयुक्त टीम ने जौलीग्रांट-भानियावाला मुख्य बाजार में व्यापारिक प्रतिष्ठानों आदि से बोर्ड, होर्डिंग, बैनर, पोस्टर आदि हटाए। जेसीबी से दुकानों आदि के सामने पड़े मिट्टी के ढेर आदि को हटाकर समतलीकरण किया गया।

तहसील प्रशासन, नगर प्रशासन, एमडीडीए और पुलिस के दर्जनों अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम ने जौलीग्रांट-भानियावाला मुख्य बाजार से दुकानों पर लगे हुए बोर्ड आदि हटाए। इन सभी दुकानों पर समिट से पहले एक जैसे बोर्ड एमडीडीए की ओर से लगाए जाएंगे। दुकानों के आगे किए गए अतिक्रमण पर भी डंडा चला।
विज्ञापन




वहीं लोनिवि ने एयरपोर्ट से लेकर डोईवाला तक मुख्य मार्ग पर डामर बिछाकर मार्ग को नए जैसा बना दिया है। डिवाइडर के बीच में एमडीडीए पुराने पेड़ों को हटाकर शोभाकार पौधे और फूल आदि लगा रहा है। एमडीडीएम के अधिशासी अभियंता अतुल गुप्ता ने कहा कि बाजार को एक जैसा दिखाने के लिए सौंदर्यीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



Iजौलीग्रांट-भानियावाला मुख्य बाजार से संयुक्त टीम की ओर से अतिक्रमण हटाया गया है। दुकानों और प्रतिष्ठानों के आगे लगाए गए बोर्ड भी हटाए गए हैं। जिनके स्थान पर एक जैसे नए बोर्ड लगाए जाएंगे। अतिक्रमण, बोर्ड, होर्डिंग हटाने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। - अर्पणा ढौंडियाल, एसडीएम डोईवालाI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed