{"_id":"6a59478a77b7eeadbc09df2b","slug":"retaining-wall-collapsed-on-the-jakhnikhal-dabar-road-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-1019947-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: जाखणीखाल दाबड़ मार्ग पर पुश्ता टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: जाखणीखाल दाबड़ मार्ग पर पुश्ता टूटा
Fri, 17 Jul 2026 02:35 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
जाखणीखाल दाबड़ मार्ग पर टूटा पुश्ता- संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाखणीखाल दाबड़ मोटर मार्ग पर पुश्ता टूटने से आवाजाही दो दिन से ठप है। दो दिन बीत जाने के बाद भी लोनिवि लैंसडौन की ओर से मार्ग खुलवाने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं।जाखणीखाल दाबड़ मोटर मार्ग पर दिनभर वाहनों का संचालन होता है। मंगलवार को हुई बारिश के कारण जाखणीखाल बाजार से करीब पांच किलोमीटर दूर अमोला गांव की ओर से एक पुश्ता टूट गया था। इसकी वजह से इस मार्ग पर आवाजाही बंद हो गई है। ऋषिकेश से क्षेत्र का संपर्क कट गया है। ऋषिकेश से दाबड़, अमोला, कांडी जाने वाले वाहनों को वाया देवप्रयाग, व्यासघाट होकर पहुंचना पड़ रहा है। लोगों में लोनिवि लैंसडौन के प्रति रोष व्याप्त है।
लोनिवि लैंसडौन के अपर सहायक अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि शुक्रवार को मौके पर जेसीबी भेजी जाएगी। उक्त स्थान पर पहाड़ की कटिंग करने के बाद वाहनों की आवाजाही सुचारु की जाएगी। उसके बाद मौके पर पुश्ता का भी तुरंत निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
लोनिवि लैंसडौन के अपर सहायक अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि शुक्रवार को मौके पर जेसीबी भेजी जाएगी। उक्त स्थान पर पहाड़ की कटिंग करने के बाद वाहनों की आवाजाही सुचारु की जाएगी। उसके बाद मौके पर पुश्ता का भी तुरंत निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन