फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   'Resignation of nominated member of Devasthanam Board'

‘इस्तीफा दें देवस्थानम बोर्ड के नामित सदस्य’

Mon, 05 Jul 2021 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
'Resignation of nominated member of Devasthanam Board'
ऋषिकेश। हरिद्वार रोड स्थित एक आश्रम में रविवार को चारधाम तीर्थ पुरोहित हक हकूकधारी महापंचायत समिति की बैठक हुई। बैठक में समिति पदाधिकारियों ने देवस्थानम बोर्ड को लेकर नव नियुक्त मुख्यमंत्री से मिलने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में समिति पदाधिकारियों ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड को लेकर सरकार की ओर से जो नामित सदस्य बनाए गए हैं, उन सदस्यों से इस्तीफा देने का दबाव बनाया जाएगा। महापंचायत की भावनाओं को समझाने के लिए नामित सदस्यों से दूरभाष पर वार्ता की जाएगी। महापंचायत की हितों के लिए उनसे इस्तीफा देने के लिए अनुरोध किया जाएगा। बैठक में कृष्णकांत कोठियाल, हरीश डिमरी, विनोद शुक्ला, कुवेरनाथ पोस्ती, नरेशानंद, केशव तिवारी, संजीव सेमवाल, मुकेश सेमवाल, विपिन सेमवाल, सुरेंद्र प्रसाद शुक्ला, किशन बगवाड़ी, राजकुमार तिवारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed