{"_id":"6a8497653b03a81405cf9f7a961bc98f","slug":"rescue-of-girl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को गंगा में डूबने से बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती को गंगा में डूबने से बचाया
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
Updated Sat, 16 Jan 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल पुलिस और मोटर बोट संचालकों ने लक्ष्मणझूला स्थित संत सेवा घाट पर परिजनों के साथ गंगा स्नान के दौरान एक युवती को डूबने से सकुशल बचा लिया। मौके पर मौजूद तीर्थयात्रियों ने बोट संचालकों और पुलिस के साहस की सराहना की।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र स्थित संत सेवा घाट पर ढालवाला, मुनिकीरेती निवासी ममता (15) पुत्री सुशांत सिंह रावत दोपहर करीब साढ़े 12 बजे संत सेवा घाट पर परिजनों के साथ डुबकी लगा रही थी, इसी बीच किशोरी गंगा की तेज धारा में बहने लगी। किशोरी को तेज बहाव में बहते देख परिजनों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लक्ष्मणझूला पुलिस के जवान हीरापाल, प्रकाशचंद्र खनेड़ा, राजेंद्र चौहान, विपिन कुमार, उर्मिला बिष्ट ने स्थानीय बोट संचालक अंकुर कुकरेजी और कमल सिंह रावत की मदद से मोटर बोर्ट से डूबती युवती को बचाने का प्रयास किया। कमल सिंह ने उसे बचाने के लिए नदी के तेज बहाव में छलांग लगा दी और जल पुलिस की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद किशोरी को सकुशल बचा लिया। इस दौरान मौके पर मौजूद किशोरी के परिजनों और अन्य लोगों ने सभी लोगों का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन