फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Report on the use of satellite phones

सैटेलाइट फोन के प्रयोग होने की सूचना से मचा हड़कंप

Tue, 23 Jul 2019 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Report on the use of satellite phones
क्षेत्र में सैटेलाइट फोन के प्रयोग होने की सूचना मिलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया है। कांवड़ मेले की व्यस्तता के चलते देर शाम को सैटेलाइट फोन की खोज में पुलिस जुट गई है। सूत्रों के मुताबिक सोमवार दोपहर को सुरक्षा एजेंसियों को तीर्थनगरी के आसपास लक्ष्मणझूला थाने के अंतर्गत क्षेत्र में सैटेलाइट फोन प्रयोग किए जाने की सूचना मिली। इससे सुरक्षा एजेंसियों सहित पुलिस में हड़कंप की स्थिति मच गई है।
विज्ञापन

सावन के पहले सोमवार को कांवड़ मेले में पहुंची कांवड़ियों की भीड़ को नियंत्रित करना भी पुलिस के लिए चुनौती भरा था। शाम तक कांवड़ियों की भीड़ अधिक होने के चलते सैटेलाइट फोन ढूंढने का कार्य शुरू नहीं हो पाया था। लक्ष्मणझूला थाना प्रभारी राकेंद्र कठैत ने बताया कि सैटेलाइट फोन का प्रयोग किए जाने की सूचना प्राप्त हुई है। सोमवार को कांवड़ियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है। शाम को सैटेलाइट फोन ढूंढने की कवायद शुरू की गई है।
विज्ञापन

इससे पहले 15 सितंबर 2017 को बद्रीनाथ धाम के समीप से आस्ट्रेलियाई पर्यटक जुवर्ट ईयान स्टॉक को चमोली जिले के जोशीमठ से सैटेलाइट फोन का प्रयोग करते हुए पकड़ा गया था। वर्ष 2011 में उत्तरकाशी में एक विदेशी नागरिक के पास से सैटेलाइट फोन बरामद हुआ। आरोपी पर जुर्माना भी ठोका गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैटेलाइट फोन की ये है विशेषता
सैटेलाइट फोन ऐसा मोबाइल फोन होता है जो लैंडलाइन या सेल्युलर टॉवरों के बजाय उपग्रहों से सिग्नल प्राप्त करता है। सैटेलाइट फोन का फायदा ये है कि वह किसी भी स्थान से फोन कॉल कर सकते हैं, चाहे वह सहारा मरुस्थल हो या एवरेस्ट की चोटी या फिर अफ्रीका के घने जंगल। मतलब, यह जमीन, हवा या पानी में कहीं भी संकेत पकड़ सकता है।

देश में सैटेलाइट फोन का इस्तेमाल है बैन
देश में सैटेलाइट फोन हासिल करने के लिए विशेष कानून है जबकि विदेशों में ऐसा नहीं है। पर्यटकों, शोधार्थियों और पर्वतारोहियों सहित अन्य चुनिंदा लोगों को सैटेलाइट फोन का इस्तेमाल करने से पहले विधिक प्रक्रिया का पालन करना होता है। गृह मंत्रालय की अनुमति के बगैर सैटेलाइट फोन रखना पोस्ट एंड टेलीग्राफ एक्ट के तहत दंडनीय अपराध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed