फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Relief: Black fungus patients reduced in AIIMS

राहत: एम्स में अब कम आ रहे म्यूकोरमाइकोसिस के मरीज

Wed, 30 Jun 2021 12:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Relief: Black fungus patients reduced in AIIMS
ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में अब ब्लैक फंगस (म्यूकोरमाइकोसिस) के मरीजों की संख्या घटने लगी है। सोमवार से एम्स में ब्लैक फंगस का एक भी नया मरीज भर्ती नहीं हुआ है। मौजूदा समय में एम्स के ब्लैक फंगस केयर वार्ड में 193 संक्रमित भर्ती हैं।
विज्ञापन

एम्स ऋषिकेश में ब्लैक फंगस का पहला मरीज 30 अप्रैल को मिला था। संस्थान के हॉस्पिटल अफेयर्स के डीन प्रोफेसर यूबी मिश्रा ने बताया कि कोरोना और ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या बीते सप्ताह से लगातार कम हो रही है। उन्होंने बताया कि कोरोना और म्यूकोरमाइकोसिस के मरीजों कम होने से अब सामान्य मरीजों इलाज में ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन

एम्स में अब तक मिले 326 केस
म्यूकोरमाइकोसिस ट्रीटमेंट टीम के हेड और ईएनटी सर्जन डॉ. अमित त्यागी ने बताया कि एम्स में बीती 30 अप्रैल से अब तक ब्लैक फंगस के कुल 326 केस आ चुके हैं। इनमें से 193 मरीज अभी अस्पताल में भर्ती हैं। जबकि अस्पताल में भर्ती अधिकांश मरीजों की सर्जरी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कभी रोजाना 20 तक पहुंच गई थी मरीजों की संख्या
डॉ.अमित त्यागी ने बताया एम्स में ब्लैक फंगस के सर्वाधिक मरीज मई के दूसरे सप्ताह के बाद से आने शुरू हुए थे। इस दौरान मरीजों की संख्या 15 से 20 तक पहुंच गई थी। जून के पहले सप्ताह में भी एम्स के ब्लैक फंगस केयर वार्ड में रोजाना 10 से 18 मरीज भर्ती किए जा जा रहे थे। लेकिन जून के अंतिम सप्ताह में मरीजों की दैनिक संख्यान दो से 5 तक सिमट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed