फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Registration of Chardham Yatra closed in Rishikesh SDRF quota full

Chardham Yatra: ऋषिकेश में चारधाम यात्रा के पंजीकरण बंद, एसडीआरएफ का कोटा फुल

Wed, 25 May 2022 10:09 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 25 May 2022 10:09 PM IST
सार

एसडीआरएफ ढालवाला के उप निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि बुधवार सुबह वह 5:30 बजे से आईएसबीटी में एसडीआरएफ के कोटे से यात्रियों का पंजीकरण कर रहे थे। करीब नौ बजे तक 200 यात्रियों का पंजीकरण किया गया।

विज्ञापन
Registration of Chardham Yatra closed in Rishikesh SDRF quota full
केदारनाथ धाम, चारधाम यात्रा 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पर्यटन विभाग की ओर से चारों धामों को जाने वाले यात्रियों का आईएसबीटी परिसर में पंजीकरण बुधवार सुबह नौ बजे के बाद बंद कर दिया गया। पर्यटन विभाग ने एसडीआरएफ का कोटा फुल होने पर यात्रियों के पंजीकरण पर रोक लगाई है। वहीं 31 मई तक के लिए सभी स्लॉट भी फुल हो चुके हैं।

विज्ञापन


एसडीआरएफ ढालवाला के उप निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि बुधवार सुबह वह 5:30 बजे से आईएसबीटी में एसडीआरएफ के कोटे से यात्रियों का पंजीकरण कर रहे थे। करीब नौ बजे तक 200 यात्रियों का पंजीकरण किया गया। उसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पंजीकरण बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन


यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में तीर्थयात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। 31 मई तक के चारों धामों के लिए यात्रियों का स्लॉट फुल है। बदरीनाथ धाम जाने के लिए गिने चुने यात्रियों का पंजीकरण हो रहा है। धामों में भीड़ बढ़ने के कारण आईएसबीटी परिसर में हो रहे पंजीकरण को बुधवार को बंद करना पड़ा। कहा कि उन्हें जैसे ही उच्चाधिकारियों के आदेश मिलेंगे, वह पंजीकरण शुरू कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed