फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Regarding the preparations for Chardham Yatra, SSP Ajay

ड्रोन से यातायात पर निगरानी करेगी पुलिस : अजय सिंह

Sun, 28 Apr 2024 03:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Regarding the preparations for Chardham Yatra, SSP Ajay
Iचारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर एसएसपी ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

I

I
I

Iनो पार्किंग में खड़े वाहनों का ऑनलाइन होगा चालानI

चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर एसएसपी अजय सिंह ने यातायात व्यवस्थाएं परखने के लिए निरीक्षण किया। एसएसपी ने कहा कि यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। ड्रोन के माध्यम से यातायात पर पुलिस नजर रखेगी। सड़कों पर नो पार्किंग जोन से वाहनों को तत्काल हटाया जाएगा। उनके चालान भी ऑनलाइन काटे जाएंगे।



शनिवार को एसएसपी अजय सिंह ने श्यामपुर रेलवे फाटक, श्यामपुर पुलिस चौकी, मनसा देवी रेलवे क्रॉसिंग, नटराज चौक और यात्रा पंजीकरण परिसर का निरीक्षण किया। एसएसपी ने बताया कि श्यामपुर रेलवे फाटक चौड़ीकरण का काम जल्दी पूरा हो जाएगा। जिससे वहां यातायात जाम से राहत मिल जाएगी। एम्स के पास जगत चिन्हित कर कंट्रोल रूम बनाया जाएगा।
विज्ञापन


कहा कि ऋषिकेश को 10 दोपहिया वाहन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जो मोबाइल चीता पुलिस को रेगुलर गश्त के लिए दिए जाएंगे। यात्रा पंजीकरण परिसर में अस्थायी पुलिस पिकेट और कॉल सेंटर बनाया जाएगा। जिससे किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर यात्रियों को कोतवाली के चक्कर न काटने पड़े। परिसर में बीडीएस टीम भी मौजूद रहेगी, जो वाहनों की चेकिंग करेगी। यात्रियों और पर्यटकों की सुविधा के लिए जगह-जगह बोर्ड लगाए जाएंगे। शहर में चार जगह चिह्नित कर टूरिस्ट हेल्प डेस्क भी स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed