{"_id":"64765b051d22548eb80abfd6","slug":"recovery-from-passengers-in-the-name-of-kedarnath-registration-case-filed-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1040-1217-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chardham Yatra 2023: केदारनाथ यात्रा के पंजीकरण के नाम पर यात्रियों से हो रही वसूली, ऐसे बना रहे शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chardham Yatra 2023: केदारनाथ यात्रा के पंजीकरण के नाम पर यात्रियों से हो रही वसूली, ऐसे बना रहे शिकार
Wed, 31 May 2023 04:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 04:47 PM IST
सार
आरोपी ट्रांजिट कैंप परिसर में पहुंचे यात्रियों से केदारनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण के लिए स्लॉट बुक कराने का दावा कर रहा था।
विज्ञापन
केदारनाथ यात्रा के पंजीकरण के नाम पर फ्रॉड
- फोटो : iStock
विस्तार
केदारनाथ धाम के लिए पंजीकरण के नाम पर तीर्थ यात्रियों से पैसा वसूलने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में ऋषिकेश तहसील के राजस्व उपनिरीक्षक ने शिकायत दी थी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक कुनाल जाटव निवासी सर्वहारा नगर चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप परिसर में फोटो स्टेट का कार्य करता है। शिकायत मिली थी कि शासन ने चारधाम यात्रा के पंजीकरण पर रोक लगा रखी है, लेकिन आरोपी ट्रांजिट कैंप परिसर में पहुंचे यात्रियों से केदारनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण के लिए स्लॉट बुक कराने का दावा कर रहा था।
विज्ञापन
इसकी एवज में वह यात्रियों से पैसे ले रहा था। जिसके बादऋषिकेश तहसील में तैनात राजस्व उपनिरीक्षक शोभाराम जोशी ने कोतवाली में शिकायत दी थी। कोतवाल पांडे ने बताया कि कुनाल जाटव के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन