फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Recorded 2.10 lakh plantations planted in 10 minutes

10 मिनट में 2.10 लाख पौधे रोपकर बनाया रिकार्ड

Mon, 22 Jul 2019 01:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
Recorded 2.10 lakh plantations planted in 10 minutes
पौधारोपण में प्रतिभाग करते लोग - फोटो : RISHIKESH
हरेला पर्व के तहत हीरो मोटोकॉर्प ने डोईवाला क्षेत्र में 2 लाख 10 हजार पौधे रोपकर अनोखा रिकार्ड कायम किया है। यह पौधे केवल 10 मिनट में रोपे गए। ‘अबकी बार, केवल फलदार’ का नारा देकर अभियान से जुड़े 3600 पारिवारिक सदस्यों ने पौधे रोपने की शुरुआत की। पौधरोपण कार्यक्रम सुबह 9 बजे से 9 बजकर 10 मिनट तक चला।
विज्ञापन

हीरोकॉर्प की ओर से कम समय में सबसे अधिक पौधे लगाकर रिकार्ड अपने नाम करने की योजना पहले ही बनाई हुई थी। इसलिए कंपनी की ओर से पहले ही देहरादून जिले के 56 ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर औपचारिकताएं पूरी कर ली गई थी। एक साथ ही गड्ढे खोदना और पौधरोपण करना असंभव था, इसलिए गड्ढे खोदने का काम पहले ही कर लिया गया था। योजना के मुताबिक रविवार सुबह 9 बजते ही 3600 परिवारों के सदस्यों ने पौधे रोपने शुरू किए, और 9 बजकर 10 मिनट पर 2 लाख 10 हजार पौधे लगा दिए। इस दौरान हीरो मोटोकॉर्प के सीआईओ, सीएचआरओ के प्रमुख विजय सेठी को एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड तथा इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के निर्णायक डॉ. परवेज अहमद ने नये रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र सौंपा।
विज्ञापन

ऑटोनामस महाविद्यालय में रोपे 10 हजार पौधे
राजकीय ऑटोनामस महाविद्यालय और हीरो मोटोकॉर्प के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय में 10 हजार पौधे रोपे गए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एनपी माहेश्वरी ने कहा कि हीरो मोटोकॉर्प की ओर से डोईवाला ब्लॉक में दो लाख 10 हजार फलदार पौधे रोपने का लक्ष्य काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि राजकीय महाविद्यालय एकमात्र ऐसा महाविद्यालय है, जो ऑटोनामस बॉडी को निरंतर सफल बनाए रखे हुए है। इस मौके पर महाविद्यालय के भारत स्काउट गाइड्स रोवर्स एंड रेंजर्स, 7-31 यूके एसडीएसडब्ल्यू बटालियन के एनसीसी कैडे्टस तथा हीरो मोटोकॉर्प के कर्मचारियों ने एक साथ 10 हजार पौधे रोपे। इस मौके पर मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी शैलेंद्र त्यागी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed