{"_id":"648381138359e340ea01c4c4","slug":"rapid-disposal-of-garbage-in-doiwala-rishikesh-news-c-5-1-drn1031-175245-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: डोईवाला में तेजी से हो रहा कूड़े का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: डोईवाला में तेजी से हो रहा कूड़े का निस्तारण
विज्ञापन
कई सालों से डंप करीब 15 हजार मीट्रिक टन कूड़े का निस्तारण नगर पालिका ने तेज कर दिया है। करीब 45 प्रतिशत कूड़े का निस्तारण किया जा चुका है। पालिका के अनुसार बरसात से पहले पुराने कूड़े का निस्तारण कर दिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार डोईवाला नगर पालिका के वार्ड-11 में लंबे समय से कूड़ा डंप था। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई बार लोग इसके निस्तारण को लेकर धरना-प्रदर्शन भी कर चुके थे। पिछले दिनों नगर पालिका ने शासन से अनुमति लेकर इसके टेंडर जारी किए। इसके बाद कार्यदायी संस्था ने ट्रोमल मशीन लगाकर कूड़ा निस्तारण शुरू कर दिया।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि मानसून से पहले पुराने डंप कूड़े का निस्तारण कर लिया जाए, इसके लिए तीन शिफ्टों में काम हो रहा है। कूड़े के निस्तारण से लोगों को राहत मिलेगी।