फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Ranipokhari youth working in Dhauliganga missing

धौलीगंगा परियोजना में काम कर रहा रानीपोखरी का युवक लापता

Tue, 09 Feb 2021 12:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Ranipokhari youth working in Dhauliganga missing
राहुल सिलस्वाल। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। चमोली जिले आई जल प्रलय के बाद यहां धौलीगंगा में निर्माणाधीन 520 मेगावाट की तपोवन जल विद्युत परियोजना में कार्यरत वीरपुर, बडकोट रानीपोखरी का एक युवक भी लापता है। युवक यहां एनटीपीसी कंपनी में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि जब जल प्रलय आई, तब युवक अन्य साथियों के साथ निर्माणाधीन सुरंग में कार्य कर रहा था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर तीन वीरपुर, बडकोट, रानीपोखरी निवासी राहुल सिल्सवाल पुत्र कृष्ण किशोर सिल्सवाल धौलीगंगा परियोजना में कार्यरत था। युवक के छोटे भाई अशोक सिल्सवाल और जीजा आशीष बिजल्वाण ने बताया कि उनकी राहुल से आखिरी बार शनिवार रात 11 बजे बात हुई थी। इसके बाद जैसे ही रविवार अगले दिन वहां घटना घटी, सभी परिजन चिंतित हो गए। सूचना मिली है कि राहुल भी उन 30 से 40 लोगों में शामिल है, जो लोग निर्माणाधीन सुरंग में फंसे हुए हैं। सोमवार सुबह राहुल के पिता कृष्ण कुमार सिल्सवाल और कुछ अन्य परिजन तपोवन, जोशीमठ के लिए रवाना हो गए। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने कंपनी के लोगों से राहुल के बारे में पूछताछ की तो उन्हें सिर्फ इतना बताया गया कि अभी रेस्क्यू कार्य चल रहा है। इसके अलावा प्रशासन की ओर से भी उन्हें अभी तक कोई सूचना नहीं दी गई। छोटे भाई अशोक ने बताया कि राहुल कंपनी में नवंबर से कार्यरत था, अभी दो सप्ताह पहले ही वह घर आया था। अब उसकी कोई सूचना नहीं मिल रही तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, पूर्व प्रधान पुष्पराज बहुगुणा ने बताया कि सभी ग्रामीण राहुल को लेकर चिंतित हैं, प्रशासन को चाहिए कि सही जानकारी प्राप्त कर परियोजना को यथास्थिति बताएं, ताकि उनकी चिंता दूर हो सके। इधर, सभी ग्रामीणों ने राहुल की सकुशल वापसी की प्रार्थना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed