फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Ram slew Tadaka the pandal resounded with chants of Jai Shri Ram

Rishikesh News: राम ने किया ताड़का का वध, जय श्री राम के जयकारों से गूंजा पंडाल

Thu, 08 Oct 2026 11:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Ram slew Tadaka the pandal resounded with chants of Jai Shri Ram
देवभूमि श्रीराम धार्मिक एवं सांस्कृतिक ट्रस्ट की ओर से आयोजित 17वें रामलीला महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार रात श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न के गुरु विश्वामित्र के आश्रम जाने और ताड़का वध व सुबाहु वध की लीला का मंचन किया गया। ताड़का का डरावना रूप देखकर महिलाएं और बच्चे सहम गए। अशोक नगर, बूचड़ी फाटक स्थित मैदान में आयोजित रामलीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि कांग्रेस महानगर रुड़की जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट और संजीव वर्मा एडवोकेट ने फीता काटकर किया। राजेंद्र चौधरी ने कहा कि भगवान श्रीराम का चरित्र मर्यादित आचरण, माता-पिता और गुरुजनों के सम्मान की सीख देता है। लीला की शुरुआत गुरु विश्वामित्र के राजा दशरथ के दरबार में पहुंचने से हुई। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को शिव धनुष भंग, सीता स्वयंवर और श्रीराम के राजतिलक की लीला का मंचन होगा। इस अवसर पर अर्जुन सिंह तड़ियाल, राजेंद्र सिंह रावत, विक्रम कुलाश्री, जगदीश सिंह नेगी, सतीश नेगी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed