ऋषिकेश। कोरोना की लहर की आशंका देखते हुए राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने एसपीएस राजकीय चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाएं देख अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
शनिवार को मेयर अनिता ममगाईं के साथ राज्यसभा सांसद नरेश सरकारी अस्पताल पहुंचे। निरीक्षण के दौरान सांसद ने कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए तैयारियों को लेकर अस्पताल में बच्चों के लिए तैयार किए गए पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीआइसीयू) व न्यू नेटल इंटेंसिव केयर यूनिट (एनआइसीयू) वार्ड के अलावा आइसीयू की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने वैक्सीनेशन के लिए पहुंचे लोगों से भी आवश्यक फीड बैक लिया। सांसद ने कहा कि कोविड-19 की तीसरी वेब को लेकर सभी तैयारियां की जा रही हैं। कहा सरकारी अस्पताल जनपद का दूसरा सबसे बड़ा चिकित्सालय है। अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार आवश्यक कदम उठा रही है। जिसका सदुपयोग होना बहुत जरुरी है। इस मौके पर सीएमएस डॉ. विजयेश भारद्वाज, डॉ. संतोष पंत, गोविंद अग्रवाल, मनोज जखमोला, विनोद शर्मा, राजपाल ठाकुर, पवन शर्मा, दिनेश सती, राजेश लखेड़ा, धर्मेंद्र, गौरव कैंथोला आदि थे।