फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Rajmata Suraj Kunwar Shah merged into Panchtatva

पंचतत्व में विलीन हुई राजमाता सूरज कुंवर शाह

Tue, 05 Oct 2021 01:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Rajmata Suraj Kunwar Shah merged into Panchtatva
टिहरी की राजमाता सूरज कुवंर शाह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित करते प्रदेश के मुख्यमंत्री ? - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। टिहरी गढ़वाल के राजा और लोकसभा सांसद रहे मानवेंद्र शाह की पत्नी राजमाता सूरज कुंवर शाह का मुनिकीरेती स्थित पैतृक घाट पूर्णानंद में अंतिम संस्कार किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित प्रदेश के कई राजनेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

टिहरी गढ़वाल की राजमाता सूरज कुमार शाह (98) ने बीते शनिवार को दिल्ली स्थित सर गंगा राम अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। उनके पार्थिव शरीर को सोमवार को नरेंद्रनगर स्थित राजमहल में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। इसके बाद उनकी अंतिम यात्रा मुनिकीरेती स्थित पूर्णानंद पैतृक घाट के लिए निकली। पूर्णानंद घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। राजमाता के पार्थिव शवीर को उनके पुत्र महाराज मनुजेंद्र शाह ने मुखाग्नि दी। घाट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, पूर्व मुख्यमंत्री और गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत, काबीना धन सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, मेयर देहरादून सुनील गामा, मेयर ऋषिकेश अनीता ममगाईं, परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष चिदानंद सरस्वती, विधायक घनसाली धनीलाल शाह, टिहरी धन सिंह नेगी, पालिकाध्यक्ष मुनिकीरेती रोशन रतूड़ी, पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत, पूर्व पालिका अध्यक्ष मनोज द्विवेदी, शिवमूर्ति कंडवाल ने भी उनको पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। इस मौके पर राज परिवार से रावकृतिप्रताप सिंह ठाकुर, भवानी प्रताप सिंह, निपेंद्र शाह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed