फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Rafting will be conducted only till Neemuch on weekends

वीकेंड पर नीमबीच तक ही होगा राफ्टिंग का संचालन

Wed, 24 Mar 2021 12:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Rafting will be conducted only till Neemuch on weekends
गंगा में राफ्टिगं का लुफ्त उठाते पर्यटक। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। वीकेंड पर तीर्थनगरी में स्थानीय लोगों और पर्यटकों को जाम से निजात दिलाने के लिए टिहरी जनपद पुलिस ने कमर कस ली है। इसके लिए उन्होंने वीकेंड के शनिवार और रविवार को मुनिकीरेती और तपोवन क्षेत्र में संचालित राफ्टिंगों को खारास्रोत के बजाय तपोवन के नीमबीच तक ही संचालित करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

महाकुंभ पर्व और चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है। आस्था का प्रतीक तीर्थनगरी में लाखों श्रद्धालुओं का हुजुम उमड़ता है। भीड़ के कारण लक्ष्मणझूला मोटर मार्ग पर जगह-जगह जाम की स्थिति बन जाती है। वहीं वीकेंड पर विभिन्न प्रांतों के पर्यटक राफ्टिंग का लुत्फ उठाने के लिए तीर्थनगरी पहुंचते हैं। राफ्टिंग संचालक इन्हें ब्रह्मपुरी, शिवपुरी, मैरीनड्राइव से खारास्रोत और पूर्णानंद तक राफ्टिंग कराते हैं। जिसके चलते वीकेंड पर जाम की स्थिति बन जाती है। जाम से निजात दिलाने के लिए टिहरी एसएसपी तृप्ति भट्ट ने मुनिकीरेती, तपोवन के राफ्टिंग संचालकों को शनिवार, रविवार को तपोवन के नीमबीच तक ही राफ्टिंग संचालन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

तपोवन चौकी प्रभारी सुनील पंत ने बताया कि सीजन के कारण पुलिस प्रशासन की ओर से ऐसा आदेश जारी हुआ है। वीकेंड के बाद भी यदि भीड़ और जाम की स्थिति होती है तो फिर अन्य दिनों पर भी नीमबीच तक ही राफ्टिंग का संचालन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed