फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   PWD will repair the narrow turns of Neelkanth Motorway

Rishikesh News: नीलकंठ मोटर मार्ग के संकरे मोड़ों को दुरुस्त करेगा लोनिवि

Fri, 04 Apr 2025 01:22 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 04 Apr 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
PWD will repair the narrow turns of Neelkanth Motorway
अब चारधाम यात्रा के दौरान नीलकंठ मोटर मार्ग पर वीकेंड के दौरान जाम नहीं लगेगा। लोनिवि दुगड्डा मार्ग के बोतल नेक व संकरे मोड़ों को दुरुस्त करेगा। इस काम को पूरा करने के लिए पौड़ी जिला पुलिस ने लोनिवि के अधिकारियों से संपर्क साधा है।
विज्ञापन

चारधाम यात्रा के दौरान कई तीर्थयात्री नीलकंठ की यात्रा करने के लिए भी जाते हैं। वहीं ऋषिकेश घूमने वाले पर्यटक भी नीलकंठ मंदिर में भोले के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। वीकेंड के दौरान इस मार्ग पर जाम जैसी स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन


पशुलोक बैराज से नीलकंठ मंदिर की दूरी करीब 35 किमी है। इस मार्ग पर करीब 12 से अधिक स्थानों पर सड़क पर बोतल नेक हैं। बोतल नेक तक तो वाहन सरपट पहुंच जाते हैं लेकिन उससे आगे रेंग-रेंगकर जाते हैं। सड़क चौड़ी न होने से पुलिस को जाम खुलवाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को लक्ष्मणझूला थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल और अन्य पुलिसकर्मियों ने क्षेत्राधिकारी श्रीनगर गढ़वाल अनुज कुमार के नेतृत्व में गरुड़चट्टी से पशुलोक बैराज तक सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान बोतल नेक भी चिह्नित किए गए। अब इन बोतल नेक को लोक निर्माण विभाग दुगड्डा की ओर से दुरुस्त किया जाएगा।


---



कोट

--



गरुड़चट्टी से पशुलोक बैराज तक सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान बोतल नेक प्वाइंट और संकरे स्थानों का चयन किया गया। बोतल नेक और संकरे मोड़ों को ठीक करने के लिए लोनिवि दुगड्डा के अधिकारियों से संपर्क साधा जा रहा है। बोतल नेक के चौड़ीकरण होने के बाद जाम की स्थिति से निजात मिलेगी। - अनुज कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी श्रीनगर गढ़वाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed