फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   PWD machines reached for road construction after dharna

लोनिवि कार्यालय में ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन

Tue, 12 Jan 2021 12:56 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
PWD machines reached for road construction after dharna
लोनिवि कार्यालय के बाहर प्रर्दशन करते रायवाला के ग्रामीण। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। रायवाला में रिंग रोड का निर्माण नहीं होने पर रायवाला के जनप्रतिनिधि और ग्रामीण रेलवे रोड स्थित लोनिवि कार्यालय पहुंचे। कार्यालय परिसर के बाहर ग्रामीणों ने लोनिवि के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया। मौके पर पहुंचे लोनिवि के अधिशासी अभियंता विपुल सैनी ने ग्रामीणों से वार्ता कर मामला शांत किया।
विज्ञापन

सोमवार को रायवाला प्रधान सागर गिरी के नेतृत्व में ग्रामीण लोनिवि कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए। गुस्साए ग्रामीणों ने लोनिवि के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा कि रायवाला की रिंग रोड पर चलना खतरे से खाली नहीं है। जगह-जगह बने गड्ढे दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। कई आंदोलन और धरना प्रदर्शन करने के बाद जुलाई 2018 में करीब पांच किमी रिंग रोड निर्माण के लिए स्वीकृति मिली थी। लोनिवि को कार्यदायी संस्था नियुक्त किया गया था। इतना समय बीत जाने के बाद भी लोनिवि ने सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। विभाग को कुंभकरण की नींद से जगाने के लिए ग्रामीणों ने विभाग कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया। धरना प्रदर्शन के बाद लोनिवि के ईई ने सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरू करने का आश्वासन दिया। करीब दोपहर बाद लोनिवि की जेसीबी और अन्य मशीन सड़क निर्माण करने के लिए रायवाला पहुंच गई हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर अनिल कुमार, शंकर धनैै, दिव्या बेलवाल, जयानंद डिमरी, संदीप खंत्वाल, विनोद नेगी, आशु कंडवाल, गौरव चौहान, मुकेश भट्ट, अंकित तिवारी, सूरज चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed