फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   PWD has sent a proposal to the headquarters to repair

Rishikesh News: आपदा में बहे 50 मीटर मार्ग का हिस्सा 80 लाख से बनेगा

Sat, 09 Dec 2023 11:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
PWD has sent a proposal to the headquarters to repair
Iथानो-सिंधवाल मार्ग को ठीक करने के लिए भेजा गया है प्रस्तावI
विज्ञापन


बरसात के दौरान बहे थानो-सिंधवाल गांव मार्ग के पचास मीटर हिस्से की मरम्मत के लिए लोनिवि ने प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा है। मार्ग की मरम्मत के लिए लोनिवि ने करीब 80 लाख की लागत से सुरक्षा दीवार निर्माण की योजना बनाई है।



बीते 14 अगस्त को क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के कारण थानो-भोगपुर मार्ग पर जाखन पुल की करीब पचास मीटर एप्रोच रोड बह गई थी। वहीं थानो में सिंधवाल गांव पुल से करीब सौ मीटर पहले विदालना नदी में आए उफान से थानो-सिंधवाल मार्ग का लगभग पचास मीटर हिस्सा पूरी तरह बह गया था। जिसके बाद लोनिवि की ओर से जंगल से कच्चा वैकल्पिक मार्ग बनाकर ग्रामीणों के लिए व्यवस्था बनाई थी। लेकिन उसके बाद से अब तक बहे मार्ग को नहीं बनाया जा सका है।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान प्रदीप सिंधवाल ने कहा कि मार्ग की मरम्मत न होने से ग्रामीणों को खासी परेशानी हो रही है। सबसे अधिक परेशानी नाहीकला, सनगांव, बडेरना आदि गांवों के ग्रामीणों को करनी पड़ रही है। मार्ग बनने के बाद लोगों को आवाजाही करने में आसानी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





Iथानो-सिंधवाल गांव में विदालना से बहे हिस्से से संबंधित 80 लाख का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया है। जिसे मंजूरी मिलते ही आपदा मद से जल्द बनाया जाएगा। - राहुल कुमार, जेई, लोनिविI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed