{"_id":"6a5ccd9f033c8c646a02595e","slug":"put-down-the-mobile-and-get-involved-in-sports-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1040-143911-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल छोड़ खेलों से जुड़ें बच्चे : डॉ. राजे नेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल छोड़ खेलों से जुड़ें बच्चे : डॉ. राजे नेगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कराटे बेल्ट परीक्षा में सफल खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। रेन बुकई कराटे एकेडमी आईडीपीएल की ओर से आईडीपीएल स्थित रामलीला कमेटी भवन में कराटे बेल्ट परीक्षा में सफल खिलाड़ियों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। सफल खिलाड़ियों को बेल्ट पहनाकर और प्रमाणपत्र भेंटकर सम्मानित किया।
एकेडमी के संस्थापक व अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी कमल सिंह बिष्ट ने बताया कि हाल ही में आयोजित कराटे बेल्ट परीक्षा में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने सफलता प्राप्त की। डॉ. राजे नेगी ने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों में मोबाइल फोन का बढ़ता उपयोग चिंता का विषय है। इससे उनके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों को मोबाइल की बजाय खेल मैदानों की ओर प्रेरित किया जाना चाहिए।
येलो बेल्ट में अविका, सुहानी, शौर्य, विराज, आरव सिंह, उत्कर्ष, आनंद भट्ट, अभिनव एवं जीविका और येलो सीनियर बेल्ट: अभिनव शाही, अविरल सिंह, अनिरुद्ध, सूर्यांश, एंजेल एवं शिवांश को सम्मानित किया गया। ब्लू बेल्ट में आरव, पायल, शाश्वत, वेदांश, प्रतिष्ठा, जीनल, पार्थेश, दक्ष लोधी, वृषांक एवं अथर्व गौतम तथा ग्रीन बेल्ट में आरोही, जतिन, अक्षय, कार्तिक एवं अनन्या को सम्मानित किया गया। ग्रीन सीनियर बेल्ट में आशी और विदुषी व ब्राउन बेल्ट में देवराज एवं विक्की चौधरी सम्मानित हुए। इस अवसर पर अविनाश सेमल्टी, आशुतोष शर्मा आदि उपस्थित रहे।