{"_id":"6a85aef99f26e4f03405468c","slug":"pushpa-badera-school-dominates-cluster-level-athletics-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1040-145284-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: संकुल स्तरीय एथलेटिक्स में पुष्पा बडेरा विद्यालय का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: संकुल स्तरीय एथलेटिक्स में पुष्पा बडेरा विद्यालय का रहा दबदबा
Wed, 19 Aug 2026 06:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Wed, 19 Aug 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-10 पदक जीतकर छात्रों ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव, प्रधानाचार्य ने किया सम्मान
ढालवाला। संकुल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुष्पा बडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ढालवाला के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में 10 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बुधवार को विद्यालय में प्रधानाचार्य विजय बडोनी ने प्रशस्तिपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया।
17 अगस्त को हरिद्वार संकुल में आयोजित प्रतियोगिता में अंडर-14 वर्ग में विद्यालय के छात्र आदेश कुमार ने 200, 400 और 600 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर तीन स्वर्ण पदक जीते। अंडर-19 के 400 मीटर में आदित्य प्रजापति और 3000 मीटर दौड़ में प्रियांशु सिंह ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी वर्ग में आदित्य प्रजापति ने 800 मीटर में रजत पदक जीता।
अंडर-19 गोला फेंक में रोहित ने दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक प्राप्त किया। अंडर-17 के 1500 मी. में शुभम कंडियाल और 3000 मी. में संजय सिंह भंडारी ने रजत पदक जीते। लंबी कूद में निशांत शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक प्राप्त किया। अंडर-19 भाला फेंक में रोहित रावत और 1500 मी. दौड़ में प्रियांशु सिंह ने भी कांस्य पदक जीता। विद्यालय परिसर में सभी विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक वीरेंद्र किशोर गौड़, दिनेश चंद्र सकलानी, नवनीश शर्मा, प्रभाकर भट्ट, सुनील कुमार राजपूत, आशीष चौहान, दिविशंकर नैथानी, नरेश पुंडीर, बिशन सिंह नेगी, कीर्ति दत्त नौटियाल, जयेन्द्र प्रसाद चमोली, विपिन डोभाल, विवेक डोभाल, कुलदीप सजवान, विनोद कठैत, ममता काला और आशीष रमेश गुनसोला सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।