फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Protest against the ban on horizontal reservation

दस प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण पर रोक के विरोध में आप ने किया प्रदर्शन

Sat, 03 Jul 2021 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Protest against the ban on horizontal reservation
ऋषिकेश। राज्य आंदोलनकारियों के दस प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण पर रोक लगाने के विरोध में आम आदमी पार्टी (आप) ने नेपाली फार्म पर प्रदर्शन
विज्ञापन

किया। आंदोलनकारियों के परिजनों के हित में कानून बनाने की मांग की।
आम आदमी पार्टी के संगठन मंत्री दिनेश असवाल ने बताया कि सरकार की ओर से सही तरीके से पैरवी ना किए जाने की वजह से राज्य आंदोलनकारियों को मिले आरक्षण को हाईकोर्ट के आदेश पर आदेश पर खत्म कर दिया गया था। आंदोलनकारियों और उनके परिजनों को सरकारी सेवाओं में दिए जा रहे आरक्षण का यह मामला वर्ष 2011 से न्यायालय में चल रहा था। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण के दौरान कई लोगों ने बलिदान दिया था। पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी डॉ.राजे सिंह नेगी ने कहा कि राज्य निर्माण के बाद से जब-जब भाजपा की सरकार प्रदेश की सत्ता पर काबिज हुई है तब तब उसने राज्य आंदोलनकारियों के सपनों को कुचलने का काम किया है। उत्तराखंड सरकार को इस आदेश को खत्म करने के लिए विधानसभा में कानून बनाना चाहिए।प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष अमित बिश्नोई, दिनेश कुलियाल, विजय पंवार, गणेश बिजल्वाण, अशोक सिंह राणा, देवराज नेगी, जगदीश कोहली, विनायक गिरी, विक्रांत भारद्वाज, अंकित नैथानी, प्रवीण असवाल, महावीर अमोला, ऋषि यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed