फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Protest against the arrest of protesters

आंदोलनकारियों की गिरफ्तारी के विरोध में फूंका पुतला

Sun, 14 Jul 2019 01:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
Protest against the arrest of protesters
रेलवे रोड कांग्रेस भवन के बाहर राज्य सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : RISHIKESH
गैरसैंण में आंदोलन कर रहे आंदोलनकारियों की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार पुतला फूंका। इस दौरान राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी और जोरदार प्रदर्शन किया गया। शनिवार को रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन के बाहर नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता एकत्र हुए। नगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कहा कि भाजपा सरकार निरंकुश हो गई है, लोकतंत्र में अपनी बात रखने का सभी को अधिकार है। ये सरकार जनता को उसके अधिकार से वंचित करना चाहती है। इससे पहले देव प्रयाग जैसे पवित्र स्थान पर शराब फैक्ट्री लगाकर देवभूमि को कलंकित करने का काम किया गया है। इनके विधायक सत्ता में मदमस्त होकर प्रदेश को ही गाली दे रहे हैं और भाजपा संगठन ऐसे विधायक को पार्टी से निष्कासित करने में टालमटोल कर रहा है।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांग की है कि आंदोलनकारियों की मांग को मानते हुए जो गैरसैंण में जमीन खरीद फरोख्त पर प्रतिबंध था उसे फिर से लागू किया जाये। इस दौरान राज्य सरकार के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी कर सरकार का पुतला भी फूंका गया। नारेबाजी और पुतला फूंकने वालों में जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी, कार्यकारी अध्यक्ष शिवमोहन मिश्र, एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला, प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला, प्रदेश सचिव विमला रावत, मदनमोहन शर्मा, महिला अध्यक्ष मधु जोशी, पार्षद राकेश सिंह, भगवान सिंह पंवार, देवेंद्र प्रजापति, शकुंतला शर्मा, अरविंद जैन, वेदप्रकाश शर्मा, सतीश शर्मा, जिला महासचिव नंद किशोर जाटव, संजय शर्मा, गौरव यादव, अजय दास, विजय सिंघल, योगेश शर्मा, जितेंद्र पाठी, दीपक जाटव, राहुल पांडे, सुदर्शन यादव, नवीन रमोला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उधर, चौदह बीघा पुल पर नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महावीर खरोला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सत्ता के नशे में चूर हो गई है। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला फूंका गया। पुतला फूंकने वालों में हिमांशु बिजल्वाण, अजय रमोला, दिनेश सकलानी, बलवंत सिंह चौहान, यशवीर पंवार, पदमा सेमवाल, यशपाल थलवाल, अनिल रावत, दीपक खत्री, आशीष श्रीवास्तव, लक्ष्मण राजभर, ऋतिक कुमार, अमित चौहान, प्रकाश रमोला, कुलदीप उनियाल, धर्मज्योति आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर उत्तराखंड क्रांति दल ने भी खानपुर विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन और राज्य सरकार का पुतला फूंका। उक्रांद की युवा प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष मोहित डोभाल ने कहा कि भाजपा सरकार आंदोलनकारियों का लगातार अपमान कर रही है। वहीं, भाजपा के विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन उसी राज्य को गाली दे रहे है, इसका अन्न खाकर वह बड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल भाजपा सरकार और विधायक कुंवर चैंपियन की निंदा करती है। पुतला फूंकने वालों में शांति तड़ियाल, राकेश भट्ट, संजय रावत, सतेंद्र बिष्ट, आशीष भट्ट, दीपक गुप्ता, सीपी भट्ट आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed