फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Protection of vegetation and wildlife is essential: Chidanand

वनस्पति एवं वन्यजीवों की सुरक्षा जरूरी : चिदानंद

Wed, 07 Oct 2020 12:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Protection of vegetation and wildlife is essential: Chidanand
मोरों को दाना खिलाते स्वामी चिदानंद सरस्वती। - फोटो : RISHIKESH
वन्यजीव सप्ताह पर परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि मनुष्य, प्रकृति, पर्यावरण और वन्यजीव एक-दूसरे से किसी न किसी रूप में जुड़े हुए हैं। पर्यावरण से ही मानव का जीवन संभव है। पर्यावरण को स्वच्छ, शुद्ध व साफ-सुथरा रखने के लिये वनस्पति, पक्षियों एवं वन्यजीवों की सुरक्षा जरूरी है। कहा कि औद्योगीकरण और शहरीकरण के कारण प्रतिदिन पर्यावरण प्रदूषण बढ़ रहा है, प्रदूषण को नियंत्रित करना बहुत जरूरी है। मानवीय गतिविधियों के कारण लगभग 41 हजार से भी अधिक जीवों की प्रजातियां विलुप्त होने के कगार पर पहुंच गई हैं। अनेकों जीवों का जीवन संकट में है। अगर हम इसी प्रकार प्रदूषण करते रहे, प्लास्टिक का उपयोग करते रहे तो प्रदूषण का स्तर और बढ़ता जाएगा। इससे विलुप्त हो रहे जीवों के साथ हमारा जीवन भी संकट में पड़ सकता है। इसलिये प्रकृति के साथ प्रकृतिमय जीवन जीना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed