फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Promotional campaign started for admission in UOU

Rishikesh News: यूओयू में प्रवेश के लिए प्रचार-प्रसार अभियान शुरू

Mon, 04 Aug 2025 08:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 08:48 PM IST
विज्ञापन
Promotional campaign started for admission in UOU
ऋषिकेश। उत्तराखंड मुक्त विवि(यूओयू) में प्रवेश के लिए प्रचार-प्रसार अभियान शुरू कर दिया गया है। अभियान की शुरुआत मुनि की रेती स्थित श्री दर्शन संस्कृत महाविद्यालय से की गई है। विवि संसाधनों की कमी के चलते शिक्षा से वंचित युवाओं को विवि में प्रवेश के लिए प्रोत्साहित करेंगे। उत्तराखंड मुक्त विवि में एक अगस्त से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। विवि प्रशासन का प्रयास है कि इस बार छात्र संख्या एक लाख का आंकड़ा पार कर जाए। विवि के आठ रीजन में सहायक क्षेत्रीय निदेशकों के नेतृत्व में प्रचार-प्रसार अभियान चलेगा। सोमवार को प्रचार-प्रसार अभियान की शुरुआत श्री दर्शन महाविद्यालय मुनि की रेती से हुई। यहां आयोजित कार्यक्रम में विवि के सहायक क्षेत्रीय निदेशक गोविंद सिंह ने बताया कि प्रचार प्रसार टीमें महाविद्यालयों, इंटर कालेजों व सार्वजनिक स्थानों पर अभियान चलाएगी। इस दौरान डॉ. प्रभाकर पुरोहित, विवि कुलसचिव खेमराज भट्ट, डॉ. भावना डोभाल, दर्शन महाविद्यालय के अध्यक्ष बंशीधर पोखरियाल, प्रबंधक संजय शास्त्री, प्राचार्य डॉ. राधा मोहन दास आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed