ऋषिकेश। तीर्थनगरी में बिक रही अवैध शराब को रोकने के लिए गंगा सेवा रक्षा दल के सदस्यों ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिंह नेगी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से प्रभारी निरीक्षक को कोतवाली क्षेत्र में बिक रही अवैध शराब को रोकने की मांग की है। रोक नहीं लगने पर मंच सदस्यों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
बृहस्पतिवार को कोतवाली परिसर पहुंचे मंच सदस्यों ने कहा कि देवभूमि ऋषिकेश विश्वप्रसिद्ध तीर्थस्थल है। देशी-विदेशी पर्यटकों की तीर्थनगरी के प्रति अटूट आस्था है। मायाकुंड, चंद्रभागा, रेलवे रोड, घाट रोड आदि स्थानों पर बिक रहे अवैध शराब तीर्थनगरी की आस्था को धूमिल कर रही है। ज्ञापन सौंपने वालों में नरेंद्र शर्मा, मृदुल शर्मा, अंकुश प्रसाद, नीरज यादव, हरीश चौहान, दिनेश राणा, रवि भट्ट, महेश चौहान आदि थे।