फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Procession postponed after protest by VHP workers

Rishikesh News: विहिप कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद स्थगित हुई शोभायात्रा

Sun, 08 Dec 2024 02:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Procession postponed after protest by VHP workers
प्रभु यीशु मसीह के जन्म माह में विक्ट्री इन क्राइस्ट चर्च इंडिया की ओर से प्रस्तावित शोभायात्रा विहिप एवं बजरंग दल कार्याकर्ताओं के विरोध के बाद स्थगित कर दी गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

शनिवार को प्रभु यीशु मसीह के जन्म माह पर शोभायात्रा आयोजित की जानी थी। प्रशासन की ओर से शोभायात्रा के लिए अनुमति नहीं थी। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत लोग शोभायात्रा में शामिल होने के प्रेमनगर बाजार रेलवे फाटक के समीप एकत्रित होने लगे थे।
विज्ञापन


इसी बीच विहिप और बजरंग दल से जुड़े लोग पहुंच गए और नारेबाजी कर शोभायात्रा का विरोध करने लगे। टकराव की स्थिति को देखते हुए कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक शिशुपाल राणा मय फोर्स मौके पर पहुंच गए थे। विहिप कार्यकर्ताओं ने कहा कि जो लोग शोभायात्रा निकालने का प्रयास कर रहे हैं, वह डोईवाला में माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे है। लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रहे है। प्रशासन की सख्ती के बाद शोभायात्रा स्थगित कर लोग वापस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

वर्जन
- शोभायात्रा को शांतिपूर्वक तरीके से निकाला जाना था। हमारी आस्था को देखते हुए प्रशासन को हमें अनुमति देनी चाहिए थी, जो नहीं दी गई। अधिकारों का हनन किया जा रहा है। हम लोगों ने प्रशासन की बात मानकर शोभायात्रा स्थगित कर दी। - टॉमस मैसी

---
शोभायात्रा के लिए प्रशासन की ओर से कोई अनुमति नहीं दी गई थी। कानून व्यवस्था प्रभावित नहीं हो, इसके लिए पुलिस के निर्देश पर शोभायात्रा स्थगित कर दी गई है। हिंदू संगठनों को भी समझा बुझाकर वापस भेज दिया गया। - विनोद गुसाईं, प्रभारी निरीक्षक, डोईवाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed