फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   problem of rising line

राइजिंग लाईन बनी लोगों के लिए मुसीबत

Tue, 12 Jan 2016 02:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Tue, 12 Jan 2016 02:26 AM IST
विज्ञापन
problem of rising line

ग्राम पंचायत तपोवन के अंतर्गत लक्ष्मण चौक के आसपास करीब छह महीने पहले जल निगम द्वारा बनाई गई सीवर योजना की राइजिंग लाइन के लिए की गई सड़क की खुदाई सैलानियों और स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। इससे बदहाल मार्ग के कारण राहगीरों को आवागमन करने में परेशानी हो रही है।

विज्ञापन


लेकिन, संबंधित विभाग मार्ग मरम्मत करने की बजाय चलता बना। लक्ष्मण चौक से सच्चा धाम आश्रम घाट तक कार्यदायी एजेंसी निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा, जल निगम ऋषिकेश ने छह महीने पहले सीवर योजना के तहत राइजिंग लाइन बिछाई थी। लाइन बिछाने के लिए विभाग ने मुुख्य मार्ग की खुदाई की थी। तब से मार्ग की मरम्मत नहीं कराई।
विज्ञापन


जिससे मुख्य मार्ग पर जगह-जगह बने गड्ढों से राहगीर चोटिल हो रहे हैं। अर्द्धकुंभ मेले के चलते इन दिनों क्षेत्र में तीर्थयात्रियों की आमद बढ़ गई है। 14 जनवरी को अर्द्धकुंभ का पहला स्नान है। इस दौरान तपोवन क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी, ऐसे में मुश्किलें और बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय नागरिक महेंद्र सिंह  बिष्ट, महेंद्र शर्मा, सुभाष शर्मा, अजय गहलौत, दिनेश कठैत, मानवेंद्र  परमार, महावीर रावत, चमन सिंह नेगी ने बताया कि बदहाल मार्ग के कारण पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोग चोटिल हो रहे हैं। तेज हवा के कारण कच्ची सड़क से धूल का गुब्बार आसपास की दुकानों और ढाबों में भर जाता है। बताया कि इस बारे में कई बार संबंधित विभाग से शिकाय की गई मगर समाधान नहीं किया जा रहा।



राइजिंगमेन लाइन बिछाने के बाद लाइन में टेस्टिंग की जा रही है, सप्ताहभर में क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत कर दी जाएगी, जिससे लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।-पीके अग्रवाल, सहायक अभियंता, निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा, ऋषिकेश।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed