फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Private buses plying on all routes

सभी रूटों पर चली प्राइवेट बसें, बस अड्डे पर दिखी रौनक

Thu, 08 Oct 2020 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Private buses plying on all routes
आईएसबीटी पर खड़ी रोडवेज की बसें - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। प्राइवेट बस ऑपरेटर कंपनी टीजीएमओ, जीएमओयू, यातायात और अन्य कंपनियों ने बसों को रूट पर भेजना शुरु कर दिया है। पहले दिन बसों में कम यात्री गए। लेकिन अब यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

टीजीएमओ (टिहरी गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन) की ओर से घनसाली, लंबगांव, मुखेम, चंबा, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, श्रीनगर गढ़वाल तक अपनी बसें भेजी गईं। वहीं देवप्रयाग खंडोगी जाने वाली बस वाया गजा चाका होकर गई। जीएमओयू की ओर से श्रीनगर, रुद्रप्रयाग तक बसें भेजी गई। सिलोगी- गैंडखाल कोटद्वार रूट पर आठ बजे वाली बस भेजी गई। बृहस्पतिवार से ऋषिकेश देवीखेत वाली बस का संचालन भी होगा। जीएमओयू ऋषिकेश के स्टेशन प्रभारी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि बृहस्पतिवार को जीएमओयूू की बसें अपने अलग-अलग समय पर भेजी जाएंगी। बसों की संख्या ज्यादा होने से यात्री कम गए। उन्होंने बताया कि उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में बसों में यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा।
विज्ञापन

विश्वनाथ सेवा भी शुरु
टीजीएमओ की ओर से विश्वनाथ सेवा भी शुरु कर दी गई है। बुधवार को देहरादून से रणधार मयाली, गुप्तुकाशी, अखोड़ी घनसाली, देहरादून से सुवाखोली उत्तरकाशी, देहरादून बीपुरम, देहरादून जाखणीधार, हरिद्वार-उत्तरकाशी रूट पर बसों का संचालन किया गया। कम यात्री होने के बावजूद बस को रूट पर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
यहां करें संपर्क---
यदि आप पर्वतीय जिलों की यात्रा करने चाहते हैं और बसों के विषय में जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो आप यहां संपर्क कर सकते हैं।
- जीएमओयू - 0135-2430076
- टीजीएमओ- 9027033544
- विश्वनाथ सेवा-9557011272
रोडवेज की आठ बसों में गए 97 यात्री
ऋषिकेश। रोडवेज की ओर से चार बजे तक दिल्ली आनंद बिहार आठ बसें भेजी गई। इन बसों में 97 यात्री गए। अन्य दिनों के मुकाबले बुधवार को कम यात्री गए। जबकि सोमवार, मंगलवार और बुधवार को रोडवेज की बसों में औसत 20-20 यात्री गए। वहीं देहरादून हरिद्वार रूट पर भी सवारियां ठीक ठाक मिल रही हैं। रोडवेज के वरिष्ट केंद्र प्रभारी हरेंद्र कुमार ने बताया कि रोडवेज की 10 बसें हर रोज दिल्ली के आनंद बिहार बस अड्डे तक भेजी जा रही हैं। जल्द ही मुख्यालय के आदेश पर लुधियाना, जम्मू, अमृतसर, आगरा रूट पर बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed