फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Prime Minister will inaugurate three STP plants today

आज तीन एसटीपी प्लांटों का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री

Tue, 29 Sep 2020 12:13 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister will inaugurate three STP plants today
02 चोरपानी ढालवाला में एसटीपी के उद्घाटन की तैयारियां पूरी । - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नमामि गंगे योजना के अंतर्गत ऋषिकेश क्षेत्र में बने तीन एसटीपी (सीवर ट्रीटमेंट प्लांट) का आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम 10 बजे से शुरू होगा जो दोपहर 12 बजे तक चलेगा।
विज्ञापन

नमामि गंगे योजना के तहत चोरपानी ढालवाला में पांच एमएलडी का एसटीपी प्लांट, चंद्रेश्वर नगर में साढ़े सात एमएलडी का एसटीपी प्लांट और लक्कड़घाट में 26 एमएलडी का सीवर ट्रीटमेंट प्लांट बनकर तैयार है। मंगलवार को प्रधानमंत्री इन प्लांटों का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन करेंगे। सोमवार सुबह जल निगम के प्रबंध निदेशक वीसी पुरोहित ने राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय) के प्रतिनिधियों के साथ एसटीपी प्लांटों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने अपने कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एसडीएम ऋषिकेश से कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

मेयर अनिता ममगाईं ने भी लक्कड़घाट स्थित प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने लक्कड़घाट में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। देर शाम नमामि गंगे के कार्यकारी निदेशक अशोक कुमार ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर एनएमसीजी के अधिकारी प्रवीण कुमार मोतिहार, एसडीएम वरुण चौधरी, जल निगम के एमडी वीसी पुरोहित, उपखंड अधिकारी राजीव कुमार, नमामि गंगे अनुरक्षण एवं निर्माण इकाई (गंगा) के परियोजना प्रबंधक एके चतुर्वेदी, अभियंता आरके सिंह, धर्मेंद्र कुकरेती, विनीत बेनीवाल, अमरीश थपलियाल, आनंद कुमार, विनोद सेमवाल, संजीव कुमार, गंगा सुरक्षा समिति के सदस्य विनोद जुगरान, सोमेंद्र कुमार सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
यह जनप्रतिनिधि करेंगे उद्घाटन
चोरपानी में एसटीपी प्लांट का उद्घाटन कृषि मंत्री सुबोध उनियाल और गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत करेंगे। वहीं, चंद्रेश्वर नगर स्थित प्लांट का उद्घाटन गन्ना एवं चीनी विकास विभाग के अध्यक्ष भगतराम कोठारी और गढ़वाल मंडल विकास निगम के उपाध्यक्ष केके सिंघल करेंगे। जबकि, लक्कड़घाट स्थित प्लांट का उद्घाटन मेयर अनिता ममगाईं करेंगीं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक भी वीसी में उपस्थित रहेंगे।

----
दिनभर दौड़ते रहे अधिकारी
प्रधानमंत्री की ओर से तीन एसटीपी प्लांटों के वीडियो क्रांफ्रेंसिंग के उद्घाटन को अंतिम रूप देने के लिए लोकनिर्माण विभाग ऋषिकेश, लोनिवि नरेंद्रनगर, एनआईसी देहरादून, बीएसएनएल, ऊर्जा निगम के अधिकारी और कर्मचारी दिनभर दौड़ते रहे। तीन जगह दिनभर टेस्टिंग का काम चलता रहा। लोनिवि की ओर से कार्यक्रम स्थल पर जाने का रास्ता दुरुस्त किया गया।

03 चोरपानी ढालवाला में एसटीपी सीवेज प्लांट के उद्घाटन की तैयारी।

03 चोरपानी ढालवाला में एसटीपी सीवेज प्लांट के उद्घाटन की तैयारी।- फोटो : RISHIKESH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed