फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Primary health center with a pharmacist

Rishikesh News: एक फार्मासिस्ट के भरोसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

Fri, 01 Dec 2023 12:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Primary health center with a pharmacist
I
विज्ञापन

II- आदेश के बावजूद भोगपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नही हुई डॉक्टर की तैनाती
I
I
I
सीएमओ के आदेश के बावजूद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोगपुर टाइप वन में अब तक डॉक्टर की तैनाती नही की गई। जिस कारण मरीजों का इलाज एक फार्मासिस्ट के भरोसे चल रहा है।
I
Iअस्पताल में डॉक्टर नही होने से लोग बहुत परेशान है। ग्राम बडोगल निवासी अंकित तिवारी ने मुख्यमंत्री से इसकी शिकायत की थी। जिसके बाद बीस नवंबर को सीएमओ ने डॉक्टर की तैनाती के आदेश जारी किए गए। आदेश में कहा गया था कि थानो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. इंतकाब हसन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोगपुर टाइप वन में बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार को अपनी सेवाएं देना सुनिश्चित करें। बावजूद इसके संबंधित डाक्टर ने यहां सेवाएं देना शुरू नहीं किया है।
विज्ञापन

I
I
I
Iभोगपुर ग्राम प्रधान संजीव नेगी ने कहा कि अस्पताल में डॉक्टर, स्टॉफ नर्स, लैब टेक्नीशियन और सफाई कर्मचारी के पद रिक्त हैं। अस्पताल में प्रतिदिन 60 से 70 मरीज आते हैं। आसपास की एक दर्जन से अधिक पहाड़ी ग्राम सभाओं के लोग इस अस्पताल से जुड़े हुए हैं। मोहित राणा, राजीव जोशी, लतीफ अहमद, पूर्व प्रधान शाहिद अली, मुन्ना अली, अफरोज खातून, अनुज नेगी, कलम सिह रावत आदि ने अस्पताल में डॉक्टर और अन्य स्टॉफ तैनाती की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I--
I
I
I
I
I
Iप्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोगपुर में सप्ताह में तीन दिन चिकित्सक को तैनाती के आदेश दिए गए थे। यदि चिकित्सक ने तैनाती नहीं दी है तो इस संबंध में जानकारी जुटाई जाएगी। - डाॅ. संजय जैन, सीएमओ देहरादूनI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article