{"_id":"69dab7c8a8bd787ce10da616","slug":"preserve-manuscripts-through-the-app-singh-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-944359-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्ञान भारतम मोबाइल एप्लिकेशन से पांडुलिपियां करें संरक्षित : सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्ञान भारतम मोबाइल एप्लिकेशन से पांडुलिपियां करें संरक्षित : सिंह
Sun, 12 Apr 2026 02:36 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र नई दिल्ली पांडुलिपियों को संरक्षित करने के प्रयास में जुट गई है। ज्ञान भारतम मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से इसे संरक्षित किया जा सकता है।
केंद्र के प्रशिक्षित शिक्षक एवं डीआरपी रामश्रय सिंह ने बताया कि भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने ज्ञान भारतम पांडुलिपियों का राष्ट्रीय सर्वेक्षण नामक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया है। इस पहल का उद्देश्य देशभर में पांडुलिपियों का मानचित्रण और दस्तावेजीकरण करना, पांडुलिपियों की पहचान के लिए मानकीकृत राष्ट्रीय सर्वेक्षण लागू करना और वैज्ञानिक विधियों के माध्यम से उनका संरक्षण सुनिश्चित करना है।
यह अभियान भावी पीढि़यों के लिए पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण, स्मार्ट एवं टिकाऊ तकनीकों के उपयोग से उनकी सुरक्षा पर भी ध्यान केंद्रित करना है। देश में ढेर सारी पांडुलिपियां उचित संरक्षण के अभाव में नष्ट हो रही हैं। इस पहल में पांडुलिपियों का स्वामित्व किसी प्रकार प्रभावित नहीं है।
विज्ञापन
संस्कृति मंत्रालय केवल उन्नत तकनीक से संरक्षण का कार्य करेगा। इसमें ज्ञान भारतम मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से रजिस्टर कर अपनी पांडुलिपि को अपलोड किया जा सकता है। कहा कि वह सभी लोग जिनके पास पांडुलिपियां हैं। ज्ञान भारतम के माध्यम से अपनी-अपनी पांडुलिपियों को संरक्षित करें, ताकि संरक्षण के साथ-साथ इनका प्रचार-प्रसार एवं उद्देश्यों से सभी लोग अवगत भी होंगे।