फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Preparing to open new track for Jungle Safari in Chila Range

चीला रेंज में जंगल सफारी के लिए नया ट्रैक खोलने की तैयारी

Tue, 03 Nov 2020 01:29 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
Preparing to open new track for Jungle Safari in Chila Range
राजाजी टाइगर रिजर्व का मुख्य द्वार। - फोटो : RISHIKESH
श्यामपुर। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज में जंगल सफारी को लेकर जंगल में करीब 30 किलोमीटर के दायरे में एक नया ट्रैक बनाया जाएगा। इससे पर्यटक तो बढ़ेंगे ही साथ ही सरकार को राजस्व का भी लाभ होगा।
विज्ञापन

पर्यटकों के दीदार के लिए राजाजी टाइगर की चीला रेंज आकर्षण का केंद्र रही है। वनों से आच्छादित यह रेंज अपने चारों ओर खूबसूरती को समेटे हुए है। इस रेंज में 300 से अधिक विभिन्न प्रजाति की चिड़ियां भी हैं, जिनकी कोमल ध्वनि पर्यटकों को रोमांचित कर देती है। हरिद्वार ऋषिकेश के बीच गंगा की गोद में स्थित चीला रेंज में हाथी, लेपर्ड, बारहसिंघा, सांभर सहित तमाम जंगली जानवर आसानी से दिखाई दे जाते हैं। अभी यहां पर जंगल सफारी का 31 किलोमीटर का ट्रैक है। अब यहां पर जंगल में करीब 30 किलोमीटर के दायरे में एक नया ट्रैक बनाने पर मंथन हो रहा है। यदि यह ट्रैक अस्तित्व में आता है तो पर्यटकों की संख्या तो बढ़ेगी ही साथ में सरकार को राजस्व भी प्राप्त होगा। इस संबंध में जब चीला के वन क्षेत्राधिकारी अनिल पैन्यूली ने बताया कि इस संबंध में विचार-विमर्श चल रहा है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की सीमा पर लगेंगे होर्डिंग
श्यामपुर। कुंभ से पहले राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए उत्तराखंड उत्तर प्रदेश की सीमा पर होर्डिंग भी लगाएगी। जिससे कुंभ में आने वाले लोग इस पर्यटक स्थल पर भी पहुंचे। साथ ही इस पर्यटक स्थल को ऑनलाइन भी किया जाएगा। वन क्षेत्राधिकारी अनिल पैन्यूली ने बताया जगह-जगह होर्डिंग्स लगाने पर विचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवंबर को चीला पर्यटक स्थल खुलने की संभावना
श्यामपुर। 15 नवंबर को पर्यटन स्थल चीला को खोलने की तैयारियां शुरू हो गई है। यदि कोरोना को लेकर शासन से कोई नई गाइडलाइन नहीं आई तो ये पर्यटक स्थल खुल जाएगा। जंगल सफारी को लेकर जंगल की सड़क भी चाक-चौबंद कर दी गई है। यहां पर पार्क का अपना गेस्ट हाउस भी है। जिसमें 6 कमरे बने हुए हैं। इस बार 2 कमरे और तैयार किए गए हैं। अब आठ कमरे हो गए हैं। पास ही गढ़वाल मंडल विकास निगम का गेस्ट हाउस भी है। गंगा नदी की अविरल धारा भी पास से ही गुजर रही है। जो कि पर्यटकों को सुकून देती है। वन क्षेत्राधिकारी अनिल पैन्यूली ने बताया कि पिछली बार यहां 50 गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन हुआ था। कहा 1 साल के लिए रजिस्ट्रेशन होता है। कहा जल्द ही टैक्सी यूनियन के साथ वार्ता होगी। जिसमें कोरोना से बचाव को लेकर शासन की गाइड लाइन से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed