फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Preeti murder case: Murder accused sent to jail

प्रीति हत्याकांड : हत्यारोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

Wed, 04 Feb 2026 02:34 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 04 Feb 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Preeti murder case: Murder accused sent to jail
तलाकशुदा प्रेमिका के हत्यारोपी सुरेश को पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर एम्स के समीप झाड़ियों से तमंचा भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

बीते 31 जनवरी रात करीब पौने 10 बजे सुरेश गुप्ता निवासी हरिद्वार हाल निवासी वीरभद्र मार्ग ने अपनी तलाकशुदा प्रेमिका प्रीति की गोली मारकर हत्या कर दी थी। प्रीति आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से एम्स में सेवावीर के तौर पर तैनात थी और शिवाजी नगर में किराये के कमरे में रहती थी।
विज्ञापन


प्रीति का 9 साल का बेटा अपने नाना के साथ रहता था। सुरेश को पुलिस ने सोमवार दोपहर सहारनपुर के छुटमलपुर से गिरफ्तार किया था। हालांकि पुलिस गिरफ्तारी के दौरान सुरेश से हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद नहीं कर पाई थी। पूछताछ के बाद पुलिस ने एम्स के समीप झाड़ियों से हत्या में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा बरामद किया, जिसे सुरेश ने दो माह पूर्व लक्सर से खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट ने बताया कि आरोपी सुरेश को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर सुरेश को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed